प्रयागराज माघ मेला
(‘इन्फ्लुएंसर्स’ अर्थात विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को प्रभावित करने वाले)

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) : यहां माघ मेला आरंभ होते ही सोशल मीडिया पर सक्रिय इन्फ्लुएंसर्स वीडियो बना रहे हैं । कुछ लोग सकारात्मक एवं सूचनात्मक सामग्री (कंटेंट) प्रसारित कर रहे हैं; परंतु कुछ लोग अधिक आय के लालच में भ्रामक तथा आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित कर रहे हैं । ऐसे ही एक प्रकरण में साइबर पुलिस ने साधु-संतों को अपकीर्त (बदनाम) करने वाले वीडियो प्रसारित करने वाले २ इन्फ्लुएंसर्स को कुछ दिन पूर्व ही बंदी बनाया है ।
Prayagraj Magh Mela 🚩
Two social media “influencers” arrested for uploading videos aimed at maligning sadhus and saints.
Those who defame Hindu sadhus for views and personal gain deserve strict punishment.
Do they ever dare expose corrupt clergymen or maulanas the same way -… pic.twitter.com/pc8Z09zK9o
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) January 10, 2026
पुलिस जांच एवं घटना का विवरण :
१. साइबर पुलिस स्टेशन के प्रमुख ओम नारायण गौतम ने बताया कि सिकंदरा बहरिया निवासी प्रदीप साहू ने बिहार के मधेपुरा जिले के चंदन कुमार की सहायता से माघ मेले के साधु-संतों को बदनाम करने वाला वीडियो बनाया था ।
२. चंदन कुमार ने साधु-संतों के बीच जाकर तिलक लगाने के बहाने संवाद किया । इस वीडियो में यह दिखाया गया कि प्रदीप साहू एक साधु से गायत्री मंत्र सुनाने को कहता है, तब संबंधित साधु उसे नहीं सुना पाता । उसके पश्चात वह उस साधु से पहचान पत्र मांगता है; परंतु साधु देने से अस्वीकार कर देता है तथा उपरांत भागने का प्रयास करता है । माघ मेले के साधु-संतों की छवि धूमिल हो, इसी उद्देश्य से यह पूरा फिल्मांकन किया गया था ।
३. पुलिस अधिकारी कुलदीप सिंह गुनावत के अनुसार, प्रदीप साहू ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्रसारित किया । मात्र १ दिन में इस वीडियो को ६० लाख दर्शकों ने देखा । गुनावत ने बताया कि, “साहू को लगा था कि यदि वीडियो बडी मात्रा में वायरल हुआ, तो उसकी लोकप्रियता बढेगी । ऐसा होने पर माघ मेले से संबंधित टेंट, निवास स्थान एवं अन्य व्यवसायी उसे अपने विज्ञापनों के लिए बुलाएंगे तथा इससे अच्छी आय होगी ।”
संपादकीय भूमिकाअपने स्वार्थ के लिए साधु-संतों की छवि धूमिल करने वाले ऐसे लोगों को कठोर दंड मिलना आवश्यक है ! क्या ऐसे लोग कभी भ्रष्ट पादरियों या मौलानाओं का फिल्मांकन कर उनकी छवि धूमिल करते हैं ? |
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’