विधानसभा से…
नागपुर, ११ दिसम्बर (वार्ता.) – महाराष्ट्र की सहस्रों देवस्थान व्यवस्थापन में महत्त्वपूर्ण परिवर्तन करने वाला ‘सार्वजनिक विश्वस्त व्यवस्था सुधारना विधेयक’ ११ दिसम्बर इस दिन दोनों सदनों ने पारित किया । मंदिरों से सदियों से जुडे गुरु, पुजारी एवं सेवक, तथा देवस्थान की भूमि तथा अन्य संपत्ति के व्यवस्थापन के विषय में इस विधेयक में महत्त्वपूर्ण सुधार किए गए हैं ।
इससे पहले अनेक देवस्थानों की दान या पुरुस्कार स्वरूप (इनाम) भूमि बिक्री की घटनाओं में विश्वस्त मंडल तथा प्रबंधक (वहिवाटदार), गुरु, पुजारी इनमें विवाद उत्पन्न हुए हैं । नये सुधार से ये भूमि मंदिरों को दान ‘देवस्थान इनाम’ के रूप में जानी जाएंगी तथा इनकी बिक्री करते समय धर्मादाय आयुक्त (charity commissionerate )और राज्य शासन की पूर्वअनुमति लेना आवश्यक है, यह स्पष्ट किया गया है । विधेयक में अखंड या स्थायी विश्वस्त और सावधि विश्वस्त की नियुक्ति पद्धति और कार्यकाल के विषय में भी स्पष्ट प्रावधान हैं ।
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
Baglamukhi Temple Fund Theft : मध्यप्रदेश के माँ बगलामुखी शक्तिपीठ में दान की चोरी – ३ वर्षों से झूठी (फर्जी) समिति चढ़ावा एकत्र कर रही थी ।