अब प्रतीक्षा केवल एक दिन की !

नई देहली (इंद्रप्रस्थ) – यहां के ‘भारत मण्डपम्’ में १३ तथा १४ दिसम्बर को संपन्न होने वाले ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है । राष्ट्र–धर्मप्रेमियों के सहभागी होने से महोत्सव हेतु में उपस्थित होने वाली संख्या की उच्चतम स्तर पर पहुंच रही है । महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक तथा उत्तर भारतीय राज्यों इत्यादि विविध स्थानों से अनेक व्यक्तियों के अभिप्राय प्राप्त हो रहे हैं तथा वे महोत्सव के विषय में सूचना प्राप्त कर रहे हैं ।
सामाजिक माध्यमों तथा विविध यूट्यूब वाहिनियों के माध्यम से राष्ट्र–धर्मप्रेमी महोत्सव का प्रसार कर रहे हैं । कुछ प्रभावक (सामाजिक माध्यमों पर अपना प्रभाव निर्माण करने वाले) स्वयमेव महोत्सव की जागृति के विषयक वीडियो बनाकर प्रसारित कर रहे हैं । महोत्सव के कारण देहली का वातावरण भगवामय हो गया है ।
Excitement Peaks in Delhi Ahead of Sanatan Rashtra Shankhnad Mahotsav!
With just 1 day to go, registrations are soaring as devotees from across India prepare to witness the grand festival at Bharat Mandapam on 13–14 Dec.
Cultural displays, Shivaji-era valor, and the ‘Shankhnad’… pic.twitter.com/UBmfT1qi9s— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) December 11, 2025
अनेक लोगों की राय है कि ‘देहली स्थित सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव से होने वाला शंखनाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुंकार भरे, इसके लिए हम सिद्धता कर रहे हैं’ । गोवा का महोत्सव बीजस्वरूप था । ‘अब देहली का शंखनाद महोत्सव सनातन राष्ट्ररूप वृक्ष बनने की दिशा में अग्रसर होगा’, ऐसा हिन्दुत्वनिष्ठों का कथन है ।
इस महोत्सव में अनेक प्रखर हिन्दुत्वनिष्ठ तथा राष्ट्रप्रेमी, महनीय व्यक्तित्व, पूर्व सैन्याधिकारी – ये संस्कृति, शौर्य तथा संरक्षण के अनुषंग से क्या मार्गदर्शन करने वाले हैं ? इस पर सर्वत्र ध्यान केन्द्रित है । अनेकजन यह पूछ रहे हैं – ‘क्या हमें ऑनलाइन कार्यक्रम देखना संभव होगा ?’, ‘क्या हमें महोत्सव की लिंक प्राप्त होगी ?’
इस महोत्सव का लाभ सभी स्थानों के हिन्दुओं को प्राप्त हो सके, इसके लिए निम्नलिखित लिंक उपलब्ध कराई गई है ।www.sanatanrashtrashankhnad.inOR
|

गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल