
कर्णावती – एक ‘रैपिडो ड्राइवर’ (रिक्शा चालक) के बैंक खाते से ३३१ करोड़ रुपये का अवैध लेनदेन हुआ और इसका सीधा संबंध गुजरात यूथ कांग्रेस के नेता आदित्य जुला से होने की जानकारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में सामने आई है । जुला ने नवम्बर २०२४ में ताज रिसॉर्ट को विवाह हेतु ठेका देने के लिए नकली हस्ताक्षरों का प्रयोग किया । साथ ही लेनदेन करने हेतु १७ अलग-अलग ‘पैनकार्ड’ क्रमांक भी प्रस्तुत किए थे । रिक्शा चालक के बैंक खाते का उपयोग अवैध लेनदेन के लिए किया गया और इसका संबंध जुला से है, यह सामने आया है ।
१. ईडी ने खुलासा किया कि रैपिडो ड्राइवर के खाते के माध्यम से करोडों रुपये इधर उधर किए गए तथा यह राशि तुरंत हस्तांतरित कर दी गई । १९ अगस्त २०२४ से १६ अप्रैल २०२५ के मध्य उसके बैंक खाते में ३३१ करोड रुपये जमा किए गए ।
२. ईडी के अधिकारियों ने बताया कि ड्राइवर के बैंक खाते का उपयोग उसकी जानकारी के बिना किया गया । अज्ञात स्रोतों से बडीं मात्रा में लेनदेन हेतु इस खाते का प्रयोग हुआ ।
३. इस स्रोत का संबंध एक आर्थिक श्रृंखला से होने की जानकारी सामने आई है । ईडी की जांच में ‘बेटिंग ऐप’ से जुडी एक बडी ‘मनी लॉन्ड्रिंग’ (काला धन सफेद करने की प्रक्रिया) व्यवस्था सामने आई तथा उसमें कांग्रेस नेता का संबंध है ।
संपादकीय भूमिकाकांग्रेस एक ऐसा दल है जो भ्रष्टाचारी, अपराधी और राष्ट्रघाती लोगों से भरा है । यह लोकतंत्र पर कलंक है और इसपर प्रतिबंध लगाना आवश्यक है ! |
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल