सेना की दक्षिण-पश्चिम कमान के लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह का वक्तव्य

हिसार (हरियाणा) – यदि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसा युद्ध रूस एवं यूक्रेन के युद्ध की तरह लंबा चलता है, तो इस समय हमें पूर्व सैनिकों की आवश्यकता पड सकती है । एक प्रणाली के माध्यम से उन्हें पुन: देश सेवा में लाया जा सकता है; क्योंकि वे प्रशिक्षित जनशक्ति हैं । उन्हें भी देश में पुन: सेवा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है, ऐसा वक्तव्य सेना की दक्षिण-पश्चिम कमान के लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने यहां सैन्य अड्डे पर पूर्व सैनिकों की सभा में बोलते हुए दिया ।
🇮🇳 “India is preparing for a long-duration war” – Lt. Gen. Manjinder Singh (South-Western Command)
🪖 During Operation Sindoor, our forces carried out precise strikes in Pakistan & PoK, neutralising 100+ terrorists – proving India’s ability to hit back with accuracy, planning &… pic.twitter.com/lacMytF6en
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) November 30, 2025
लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने आगे कहा कि, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय हम पर एक कठिन समय आया था । देश में आतंकवादी आक्रमण हुआ एवं उसके उपरांत संपूर्ण देश सेना की कार्रवाई की ओर देख रहा था । हम लंबे समय तक चलने वाली लडाई की तैयारी कर रहे थे । हमने पूर्व सैनिकों की सूची तैयार की थी; किन्तु हमने देखा कि, युद्ध बहुत शीघ्र समाप्त हो गया । ९० घंटों में शत्रु ने घुटने टेक दिए ।
युद्ध की पद्धति बदल गई है !
लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने आगे कहा कि, पूर्व काल में युद्ध केवल सेना लडती थी । आगामी काल में युद्ध की पद्धति बदल रही है । इसे ‘नॉन-कॉन्टैक्ट वारफेयर’ एवं ‘कॉन्टैक्ट वारफेयर’ कहा जाता है । वर्तमान में साइबर आक्रमण हो रहे हैं; किन्तु वे कहां से हो रहे हैं, यह ज्ञात नहीं है । आज की लडाई में संपूर्ण देश सहभागी होता है । नागरिक एवं सैन्य बलों को एकत्रित करने का कार्य करना होगा । इसका दायित्व नागरिक प्रशासन का होता है ।
भारतीय सेना अपने २० भिन्न चिकित्सालय स्थापित करेगी !
लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने बताया कि, देश में सेना अपने २० भिन्न चिकित्सालय स्थापित करेगी । इनके स्थान भिन्न-भिन्न होंगे । इनमें पूर्व सैनिक एवं सेवारत सैनिक उपचार ले सकेंगे । इस संदर्भ में प्रायोगिक परियोजना चल रही है । जिन पूर्व सैनिकों की उम्र ७० वर्ष से अधिक हो गई है, उन्हें घर-घर तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने पर हम काम कर रहे हैं । इसके लिए मंडल स्तर पर स्वयंसेवक नियुक्त किए जाएंगे । संपूर्ण प्रणाली को ‘स्पर्श’ योजना के अंतर्गत जोडा जा रहा है, जिससे सैनिक एक ही स्थान से चिकित्सा प्राप्त कर सकें ।
नागपुर में मानसिक तनाव के कारण ‘नीट’ परीक्षार्थी छात्रा ने की आत्महत्या
(और इनकी सुनिए …) ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ये सभी मूर्खतापूर्ण बातें – Abu Azmi
‘दारुल उलूम देवबंद’ आतंकियों का केंद्र होने से उसे ध्वस्त कीजिए – हिन्दू रक्षा दल की मांग
कोलकाता के सुरेंद्रनाथ महाविद्यालय के तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन के कार्यालय में मिली बडी धनराशि
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।