UN Cross-border Terror : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद आतंकवाद को प्रोत्साहन देनेवालों के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाए !

पाकिस्तान का नाम लिए बिना भारत का आवाहन

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि पर्वथनेनी हरीश

न्यूयॉर्क (अमेरिका) – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने कठोर शब्दों में यह कहा है कि भारत को सीमापार होनेवाली आतंकी गतिविधियों का तथा हथियारों की अवैध तस्करी का सामना करना पड रहा है । भारत ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि अब ड्रोन के माध्यम से भी भारत में हथियार भेजे जा रहे हैं । सुरक्षा परिषद को आतंकवाद को प्रोत्साहन देनेवालों के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता की नीति अपनानी चाहिए, ऐसी मांग संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि पर्वथनेनी हरीश ने की । वे ‘छोटे हथियार’, इस विषय पर आयोजित खुली चर्चा में ऐसा बोल रहे थे । हरीश ने कहा कि भारत ने विगत अनेक वर्षाें से आतंकवाद के भयावह स्वरूप का अनुभव किया है ।

देहली में हुए विस्फोट की पृष्ठभूमि पर भारत ने उक्त वक्तव्य दिया है । हरीश ने आगे कहा कि सीमापार से तस्करी के माध्यम से लाए गए हथियार ऐसे आक्रमणों का कारण है । इन आतंकी गुटों के पास आधुनिक हथियार होने का एकमात्र यही कारण है कि उन्हें विदेशों से आर्थिक एवं तकनीकी सहायता मिल रही है ।

संपादकीय भूमिका 

भारत जैसे परमाणु हथियार संपन्न बडे देश को पाकिस्तान का नाम लेकर बोलना अपेक्षित है, साथ ही इसके लिए संयुक्त राष्ट्र परिषद जैसे संगठन पर निर्भर रहने की अपेक्षा आतंकवाद की जड पाकिस्तान पर सीधा आक्रमण कर विश्व के मानचित्र से पाकिस्तान का अस्तित्व ही मिटा देना चाहिए, यही राष्ट्रप्रेमियों की भावना है !