हिन्दू संगठनों द्वारा विरोध, जबकि सूत्रों का दावा प्रवेश नियमों के अनुसार हुआ

जम्मू – जम्मू के कटरा स्थित ‘श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस’ चिकित्सा महाविद्यालय के एम.बी.बी.एस. पाठ्यक्रम की पहली प्रवेश सूची में कुल ५० सीटों में से ४२ सीटें मुस्लिम छात्रों को तथा केवल ८ सीटें हिन्दू छात्रों को मिली हैं । यह सूची घोषित होते ही सोशल मीडिया पर आक्रोश की लहर फैल गई । कई लोगों ने यह प्रश्न उठाया कि यह महाविद्यालय हिन्दू न्यास (ट्रस्ट) द्वारा संचालित होने के उपरांत भी हिन्दू छात्रों को इतनी कम सीटें क्यों मिलीं ?
🚨 Discrimination in the Name of “Rules”?
At Shri Mata Vaishno Devi Medical College, 42 MBBS seats went to Muslim students, while only 8 were allotted to Hindus!
Hindu groups are opposing this blatant bias.
When temple-run institutions can’t prioritize Hindus, something is… pic.twitter.com/TkZ76bYGpM
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) November 10, 2025
१. यह चिकित्सा महाविद्यालय ‘माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड’ द्वारा संचालित है । यह बोर्ड पूर्णतः एक धार्मिक संस्था है तथा इस महाविद्यालय का खर्च माता वैष्णो देवी मंदिर के दान से चलाया जाता है ।
२. राष्ट्रीय बजरंग दल के जम्मू अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने इस पर तीव्र आपत्ति जताई है । उन्होंने कहा कि यह निर्णय भेदभावपूर्ण है । इस प्रकरण में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को हस्तक्षेप करना चाहिए ।
प्रवेश प्रक्रिया के नियम
‘नीट’ (NEET) परीक्षा के माध्यम से देशभर के चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रवेश होने के कारण, प्रवेश केवल अंक एवं योग्यता पर आधारित होता है । इसमें धर्म या किसी धार्मिक पहचान का कोई समावेश नहीं होता । निजी चिकित्सा महाविद्यालयों में आधी सीटें ‘ऑल इंडिया कोटा’ तथा शेष आधी ‘राज्य कोटा’ के अंतर्गत भरी जाती हैं । जम्मू-कश्मीर में भी यह प्रक्रिया लगभग इसी प्रकार होती है । आरक्षण नीति केवल अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग तथा आर्थिक रूप से निर्बल (कमजोर) वर्गों के लिए लागू है । धार्मिक आधार पर कोई आरक्षण नहीं है ।
संपादकीय भूमिका
|
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
UP Poster Row : मथुरा (उत्तर प्रदेश) में ‘दिल में बाबर, जुबान पर राम’ लिखा पोस्टर लगाए जाने से समाजवादी पार्टी के नेता अप्रसन्न ।
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।