|
(मौलवी अर्थात इस्लाम का धार्मिक नेता)

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मौलवी गुलजार को बंदी बनाया गया है । उन्होंने यह बयान दिया था कि ‘हिन्दुओं ने हमें कभी इतनी अमानवीयता से नहीं सताया, जितने अत्याचार पाकिस्तानी सैनिकों ने जेल में किए । जेल में बंद कई उलेमाओं ने कुरान पर हाथ रखकर कसम खाई है कि यदि भारत ने पाकिस्तान पर आक्रमण किया, तो हम भारत का समर्थन करेंगे ।’
🇵🇰 Shocking truth from within Pakistan
Cleric Maulvi Gulzar arrested in Khyber Pakhtunkhwa after saying:
🗣️ “Hindus never treated us as cruelly as the Pak Army did.”He admitted Pak soldiers tortured Muslims & called Indian troops more humane!
When even a cleric sees the… pic.twitter.com/w20bSQgbnJ
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) October 29, 2025
भारतीय सेना पाकिस्तान सेना से अधिक मानवतावादी !
पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसियों ने गुलजार को एक सार्वजनिक सभा में सेना एवं गुप्तचर विभाग पर आलोचना करने के पश्चात बंदी बना लिया । गुलजार ने अपने भाषण में कहा था कि, पाकिस्तानी सेना ने मुसलमानों एवं मदरसे के छात्रों को जितनी अमानवीयता से प्रताडित किया, उतनी किसी भी हिन्दू या भारतीय सैनिक ने नहीं किया । भारतीय सेना पाकिस्तानी सेना से अधिक मानवतावादी है ।
गुलजार के बयान से ज्ञात होता है पाकिस्तान लोगों में बढता असंतोष
विशेषज्ञों के अनुसार, मौलवी गुलजार का यह बयान पाकिस्तानी सेना की प्रतिष्ठा में गिरावट तथा लोगों में बढते असंतोष का स्पष्ट संकेत है । धार्मिक नेताओं द्वारा खुले रूप से भारत को समर्थन मिलना, पाकिस्तान की राष्ट्रीय एकता एवं सेना के नियंत्रण के लिए एक बडी चेतावनी माना जाता है । यह घटना पाकिस्तान की आंतरिक अस्थिरता तथा सुरक्षा एजेंसियों की सीमाओं का उदाहरण है, जो देश की स्थिरता के लिए गंभीर चुनौती उत्पन्न कर सकती है ।
संपादकीय भूमिका
|
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !