तालिबान एवं पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता विफल !

आतंकवादियों के आक्रमण में पाक के 5 सैनिक मारे गए


इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि, तालिबानी आतंकवादियों ने अफगानिस्तान से पाकिस्तान के कुर्रम तथा उत्तर वजीरिस्तान जिलों में प्रवेश करने का प्रयास किया था । उस समय हुई मुठभेड में ५ पाकिस्तानी सैनिक एवं २५ आतंकवादी मारे गए ।

यह घटना तुर्किए के इस्तांबुल शहर में चल रही उस वार्ता के समय हुई, जिसका उद्देश्य पिछले कुछ दिनों से अफगानिस्तान तथा पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष को रोकना था । महत्त्वपूर्ण बात यह है कि इस चर्चा से कोई निर्णय नहीं निकल पाया है । इससे यह स्पष्ट हो गया है कि यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा । पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि ‘यदि शांति समझौता नहीं हुआ, तो पाकिस्तान खुला युद्ध करेगा ।’