US China Trade War : चीन युद्ध से नहीं डरता !

चीन ने अमेरिकी आयात शुल्क पर प्रतिक्रिया व्यक्त की

बीजिंग (चीन) – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा चीन पर १०० प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने के उपरांत चीन ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है । चीनी वित्त मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि चीन युद्ध नहीं चाहता; किन्तु चीन युद्ध से नहीं डरता । यदि आवश्यक हुआ, तो चीन बडी कार्रवाई करेगा ।

अमेरिका जाने वाले जहाजों पर विशेष बंदरगाह शुल्क लगाया जाएगा ! – चीन की चेतावनी

चीन ने कहा कि हम अमेरिका जाने वाले जहाजों पर विशेष बंदरगाह शुल्क लगाएंगे । अमेरिका द्वारा हम पर लगाए गए आयात शुल्क के उपरांत हमें एक सुरक्षात्मक उपाय के रूप में यह कठोर प्रत्युत्तर देना ही होगा । यदि अमेरिका अपने दृष्टिकोण पर अडा रहता है, तो चीन अपने वैध अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कठोर प्रत्युत्तर देने में संकोच नहीं करेगा ।