तालिबान के विदेश मंत्री से मिलने के बाद भारत के विदेश मंत्री की घोषणा

नई दिल्ली – भारत के विदेश मंत्री डा. एस. जयशंकर ने १० अक्टूबर को तालिबान सरकार के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी के साथ हुई द्विपक्षीय बैठक में घोषणा की कि भारत अफगानिस्तान में अपना दूतावास पुनः प्रारंभ करेगा । उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि काबुल में वर्तमान में हमारे “तकनीकी मिशन” (तकनीकी प्रतिनिधियों का कार्यालय) को अब दूतावास में परिवर्तित किया जाएगा ।
१. काबुल में भारत का आधिकारिक दूतावास होने के कारण यह “मिशन” अब पूर्ण रूप से दूतावास की तरह कार्य करेगा । इसमें वीजा देना, अफगान सरकार से संबंध बनाए रखना, भारतीय नागरिकों को सहायता प्रदान करना आदि कार्य सम्मिलित होंगे ।
२. अमीर खान मुत्ताकी ९ अक्टूबर को एक सप्ताह के दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं ।
३. १५ अगस्त २०२१ को तालिबान के अफगानिस्तान में सत्ता हथियाने के बाद यह पहला मंत्री-स्तरीय दौरा है ।
Obesity Among Children : यूरोपीय देशों की भांति भारत के बच्चों में बढ रहा है मोटापे का संकट ।
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
‘शिप रीसाइक्लिंग’ (जहाज पुनर्चक्रण) में भारत विश्व में नंबर १ पर !
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।