(मौलवी मतलब इस्लाम का धार्मिक नेता)

चंडीगढ़ – हरियाणा के पलवल जिले के एक गांव में एक नाबालिग हिंदू लड़की को बलपूर्वक (उसकी बिना इच्छा के) मस्जिद में ले जाकर बंद कर दिया गया । वहां उसका धर्मांतरण कराने का प्रयास किया गया। इस घटना में मौलवी समेत ८ लोगों के विरुद्ध अपराध लिखा गया है । इस प्रकरण का मुख्य आरोपी मौलवी को पुलिस ने बंदी बनाया है ।
लड़की के पिता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, २४ सितंबर की सायंकाल को जब माता-पिता घर पर नहीं थे, तब एक मुस्लिम युवक घर में घुस आया तथा उनकी बेटी को मस्जिद में ले गया । जब वे घर लौटे तो बेटी घर पर नहीं थी । ढूढने पर उन्हें पता चला कि बेटी को मस्जिद में ले जाया गया है । मस्जिद पहुंचने पर उन्होंने देखा कि बेटी को बंद कर रखा गया है तथा वहां कई लोग एकत्रित हैं । वहां बलपूर्वक धर्मांतरण कराया जा रहा था । लडकी के हाथ में बंधा पवित्र धागा काट दिया गया था एवं माथे का सिंदूर भी मिटा दिया गया था । पिता ने किसी तरह बेटी की जान बचाई ।
पुलिस उपायुक्त नरेंद्र खटाना ने बताया कि लडकी के पिता के कहने (शिकायत) पर मौलवी समेत ८ लोगों के विरुद्ध घटना का विवरण प्रविष्ट किया गया है । मौलवी को पकड लिया गया है, अतिरिक्त आरोपियों को ढूढंने की प्रक्रिया चल रही है ।
लडकी के पिता ने कहा कि उनकी बेटी को यज्ञ और पूजा-पाठ में रुचि है , इसी कारण उसको ही लक्ष्य बनाया गया ।
(इससे स्पष्ट होता है कि धर्मांधों के मन में हिंदू-द्वेष कितना भरा हुआ है ! – संपादक )
संपादकीय भूमिकामुसलमानों को किसी बात का भय न रहने से वे इस प्रकार हिंदुओं का धर्मांतरण कर रहे हैं । ऐसे लोगों को कठोर दंड मिलना आवश्यक है। |
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
UP Poster Row : मथुरा (उत्तर प्रदेश) में ‘दिल में बाबर, जुबान पर राम’ लिखा पोस्टर लगाए जाने से समाजवादी पार्टी के नेता अप्रसन्न ।
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba