
न्यूयॉर्क (अमेरिका) – संयुक्त राज्य अमेरिका के विश्व प्रसिद्ध स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के एक समूह ने हाल ही में एल्सेवियर प्रकाशन संस्था की सहायता से विश्व के सर्वोच्च वैज्ञानिकों की एक सूची प्रकाशित की है । इसके अनुसार, पतंजलि आयुर्वेद के आचार्य बालकृष्ण विश्व के सर्वोच्च दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में सम्मिलित हुए हैं । आचार्य बालकृष्ण ने भारत के समृद्ध प्राचीन ज्ञान को आधुनिक वैज्ञानिक विधियों के साथ खूबसूरती से मिश्रित करके यह सिद्ध किया है कि दृढ निश्चय तथा लगन से कुछ भी प्राप्त किया जा सकता है । उनका शोध विश्व भर के भावी वैज्ञानिकों को प्राकृतिक औषधीय पौधों के लाभों की जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा ।
आयुर्वेद में आचार्य बालकृष्ण का असीम कार्य !
१. अनुसंधान तथा आयुर्वेद में आचार्य बालकृष्ण की गहन विशेषज्ञता तथा उनके प्रेरक नेतृत्व के कारण अंतर्राष्ट्रीय शोध परिषदों में ३०० से अधिक लेख प्रकाशित हुए हैं ।
२. उनके मार्गदर्शन में, पतंजलि ने १०० से अधिक प्रमाण-आधारित आयुर्वेदिक औषधियां विकसित की हैं । वे सभी के कल्याण के लिए एलोपैथिक उपचारों के सुरक्षित तथा प्राकृतिक विकल्प प्रदान करते हैं ।
३. वे योग तथा आयुर्वेद पर १२० से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं तथा उन्होंने २५ से अधिक अप्रकाशित प्राचीन आयुर्वेदिक पांडुलिपियों में योगदान दिया है ।
४. ‘हर्बल इनसाइक्लोपीडिया’ के माध्यम से प्राकृतिक औषधीय पौधों की सूची संकलित करने में उनके कार्य ने भविष्य के वैज्ञानिकों के लिए एक मूल्यवान संसाधन स्थापित किया है ।
आचार्य का सम्मान पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान में छिपी अपार क्षमताओं का प्रतिबिंब है ! – योग ऋषि रामदेव बाबाइस संबंध में, योग ऋषि रामदेव बाबा ने कहा कि आचार्य बालकृष्ण ने न केवल आयुर्वेद को वैज्ञानिक मान्यता दिलाई है, बल्कि विश्व भर के वैज्ञानिकों के लिए प्राकृतिक चिकित्सा में अनुसंधान के नए मार्ग भी खोले हैं । विश्व के सर्वोच्च वैज्ञानिकों में आचार्य का सम्मिलित होना प्राकृतिक औषधीय पौधों तथा पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान में छिपी अपार क्षमताओं का प्रतिबिंब है । |
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan