|
(‘कॉल सेंटर’ अर्थात ग्राहकों को ऑनलाइन सेवा देनेवाला प्रतिष्ठान)

नाशिक – ब्रिटेन के नागरिकों को पॉलिसी के नाम पर ठगनेवाले खुटवडनगर स्थित अवैध ‘कॉल सेंटर’ पर केंद्रीय अन्वेषण विभाग (सीबीआई) ने छापा मारा । मुख्य आरोपी गणेश विष्णु कामणकर, श्याम कामणकर सहित मुंबई के अन्य चार लोगों को बंदी बनाया गया । इगतपुरी के एक ‘रिसॉर्ट’ पर हुई कार्यवाही के बाद यह एक माह के भीतर दूसरी बडी कार्यवाही है । अन्वेषण विभाग ने प्रतिष्ठान से बनावट बीमा पॉलिसी की सूची, ८ भ्रमणभाष, ८ संगणक संच, ‘सर्वर’ की प्रणाली एवं ५ लाख रुपये की नकदी सहित ‘डिजिटल’ साक्ष्य जब्त किए ।
🚨 Nashik: CBI busts illegal call center cheating UK citizens with fake insurance – 4 arrested
⚖️ FIR at CBI Thane
– ₹5L cash, mobiles, PCs & fake scripts seized
– 60+ staff posed as brokers & officials under “Swagan Business Solutions”
💥 Fraudsters must not only face jail… pic.twitter.com/2uXKviOORs
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) September 15, 2025
खुटवडनगर में ‘ मेसर्स स्वैगन बिजनेस सोल्युशन्स प्रा. लि.’ नाम से यह ‘कॉल सेंटर’ चलाया जा रहा था । छापेमारी के समय ६० से अधिक कर्मचारी संगणक पर कार्यरत मिले । बीमा दलाल अथवा सरकारी अधिकारी होने का दिखावा करके ये लोग ब्रिटेन के नागरिकों को ठग रहे थे । इस प्रकरण में सीबीआई के ठाणे पुलिस ठाणे में प्रकरण लिखित किया गया । नाशिक के दो लोगों सहित विद्या जाधव, विवेक तिवारी, शरद राव तथा रॉबर्ट को बंदी बनाया है, वहीं अन्य १० लोगों के विरुद्ध अपराध लिखित हुआ है । आरोपियों को ठाणे सीबीआई विशेष न्यायालय ने ४ दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है ।
संपादकीय भूमिकाअब तक इन्होंने कितने लोगों को ठगा है, इसका पता लगाकर पूरी रकम उनसे ब्याज सहित वसूल करनी चाहिए । |
नागपुर में मानसिक तनाव के कारण ‘नीट’ परीक्षार्थी छात्रा ने की आत्महत्या
(और इनकी सुनिए …) ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ये सभी मूर्खतापूर्ण बातें – Abu Azmi
‘दारुल उलूम देवबंद’ आतंकियों का केंद्र होने से उसे ध्वस्त कीजिए – हिन्दू रक्षा दल की मांग
कोलकाता के सुरेंद्रनाथ महाविद्यालय के तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन के कार्यालय में मिली बडी धनराशि
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।