महाराष्ट्र पुलिस द्वारा मादक पदार्थ बनानेवाले कारखाने पर की गई छापामारी में १२ लोगों को बंदी बनाया गया

भाग्यनगर (तेलंगाना) – महाराष्ट्र पुलिस ने यहां के एक गैरकानूनी मादक पदार्थ बनानेवाले कारखाने पर छापामारी की, जिसमें १२ सहस्र करोड रुपए के मादक पदार्थ जब्त किए गए । घटनास्थल से १२ लोगों को बंदी भी बनाया गया है ।
इस छापामारी में पुलिस ने ५.९६८ किलो ‘मेथिलेनडायोक्सी-मेथांफेटामाइन’ नाम का मादक पदार्थ भी जब्त किया । इसके साथ ही इस मादक पदार्थ को बनाने के लिए उपयोग की जानेवाली सामग्री भी जब्त की । पुलिस को यह संदेह है कि इस कारखाने को चलाए जाने के पीछे कोई अंतरराष्ट्रीय गिरोह कार्यरत है ।
महाराष्ट्र के मीरा-भाईंदर एवं वसई-विरार पुलिस ने यह छापामारी की । महाराष्ट्र में मादक पदार्थ प्रकरण में बंदी बनाए गए आरोपियों की पूछताछ में जानकारी मिलने पर यह कार्रवाई की गई ।
संपादकीय भूमिकाइतने बडे स्तर पर मादक पदार्थाें मिलते ही कैसे हैं ? उनकी निर्मिति का कारखाना भी चलाय जाता है, जो कानून-व्यवस्था के लिए बडी चुनौती है । मादक पदार्थाें के व्यवसाय से ही नक्सलवाद एवं जिहादी आतंकवाद के लिए वित्तपोषण किया जाता है । इस सूत्र की गंभीरता को ध्यान में लेकर जिसप्रकार केंद्र सरकार ने ‘नक्सलमुक्त भारत’ बनाने का लक्ष्य रखा है, उसी प्रकार के प्रयास मादक पदार्थाें के निर्मूलन के लिए भी अपेक्षित हैं ! |
TMC Cut Money : बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता उत्कोच (रिश्वत) के रुपये लोगों को कर रहे हैं वापस !
Grooming Gangs : सांसद ने ब्रिटिश संसद में उपस्थित किया ‘ग्रूमिंग टोली’ का सूत्र
Hanif Sheikh Arrested : संदिग्ध निदा खान को आश्रय देनेवाले घर के मालिक हनीफ शेख को बंदी बनाया गया ।
Ladki Bahin Yojana : ५ लाख सरकारी कर्मचारी ‘मुख्यमन्त्री माझी लाडकी बहीण’ योजना का अपलाभ ले रहे होने का प्रकरण उजागर !
खाद्य एवं औषधि विभाग की राज्यभर में गुटखा माफियाओं पर छापेमारी
Operation Kalnemi : रुडकी (उत्तराखंड) में हिन्दू नाम धारण कर साधु-संतों के वेश में घूम रहे ४० मुस्लिम व्यक्तियों को बंदी बनाया