
नई दिल्ली – भारत एवं रूस के बीच तेल व्यापार को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एवं उनके सहयोगी लगातार भारत को लक्ष्य बना रहे हैं । इसी बीच, अमेरिका के व्यापार परामर्शदाता पीटर नवारो ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘भारत सिर्फ लाभ कमाने के लिए रूस को हथियार चलाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु रूस से तेल खरीद रहा है ।’ इस पर ‘एक्स’ पर कई अकाउंट उपयोगकर्ताओं ने नवारो की इस राय का विरोध करते हुए उत्तर दिया कि ‘भारत द्वारा रूस से तेल की खरीद केवल लाभ के लिए नहीं, परंतु ऊर्जा सुरक्षा के लिए है, तथा यह किसी भी प्रतिबंध का उल्लंघन नहीं करती है । अमेरिका ने भी रूस से कुछ वस्तुओं का आयात जारी रखा है । इसलिए नवारो का यह रुख पाखंडपूर्ण है ।’
मस्क को बेवजह विवाद में घसीटा

लोगों के इस उत्तर से नवारो ने बिना किसी कारण के ‘एक्स’ के मालिक तथा अरबपति एलन मस्क को भी विवाद में घसीटा । नवारो ने आरोप लगाया कि ‘मस्क लोगों को पोस्ट के जरिए ऐसी प्रतिक्रियाएं व्यक्त करने देकर दुष्प्रचार कर रहे हैं ।’ मस्क कभी ट्रम्प के समर्थक थे, परंतु बाद में उनके बीच दरार आ गई । इसी कारण नवारो ने मस्क पर लक्ष्य किया । आलोचना का उत्तर देते हुए नवारो ने कहा, ‘रूस एवं यूक्रेन के बीच युद्ध आरंभ होने के उपरांत ही भारत ने रूस से तेल खरीदना आरंभ किया एवं इसका एकमात्र उद्देश्य लाभ लेना था । यूक्रेन के नागरिकों की हत्या करना बंद करो । अमेरिकी लोगों की नौकरियां हडपना बंद करो ।’
नवारो का भारत-विरोध !
ट्रम्प द्वारा भारत पर ५० प्रतिशत कर लगाने के पश्चात नवारो भारत के विरुद्ध लगातार विष उगल रहे हैं । उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध को ‘मोदी युद्ध’ कहा था । उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि ‘भारत के रूस से तेल खरीदने के कारण रूस पैसे का केंद्र बन गया है ।’ कुछ दिन पहले उन्होंने यह बेतुका आरोप भी लगाया था कि ‘रूस से तेल खरीदने से ब्राह्मणों को लाभ होता है ।’
संपादकीय भूमिकाभारत के बारे में लगातार झूठ बोलकर लोगों को मूर्ख बनाने के नवारो के प्रयास उन पर ही भारी पड रही हैं । केवल नवारो ही नहीं, अपितु दुनियाभर के भारत-विरोधी लोगों को जनता के रोष का सामना करना पडेगा, यह निश्चित है ! |
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Railways New Rule : व्हाट्सऐप पर दिखाया गया रेलवे का अनारक्षित टिकट अमान्य : ‘रेल वन’ ऐप में उपलब्ध मूल टिकट दिखाना अनिवार्य