प्रधानमंत्री मोदी ने दिया सर्वाेपरी सहायता का आश्वासन

जलालाबाद (अफगानिस्तान) – एक ही रात्री में हुई भूकंप की ५ घटनाओं में अफगानिस्तान दहल गया है । अब तक इस भूकंप में लगभग ८०० से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि ५०० से अधिक लोग घायल हुए हैं । ३१ अगस्त की रात को लगभग ११.४५ बजे भूकंप की ये घटनाएं हुईं । ‘युनाइटेड स्टेट्स जिओलॉजिकल सर्वे’ के अनुसार इस भूकंप का केंद्र जलालाबाद से २७ कि.मी. ईशान्य में तथा भूमि में ८ कि.मी. गहरा था । भूकंप के पहले झटके के केवल २० मिनट उपरांत ही ४.५ एवं ५.२ रिक्टर स्केल तीव्रता के और २ झटके आए । उसके उपरांत रात ३ बजे तथा प्रातः ३ बजे भी भूकंप के झटके अनुभव किए गए । इन झटकों के कारण अनेक भुवनों के गिर जाने से मृतकों की संख्या बढने की संभावना है ।
🚨 Tragedy in #Afghanistan
5 back-to-back earthquakes shake the nation 🌍💔 800+ lives lost 2800+ injured
🇮🇳 PM Modi assures full support & assistance to the Afghan people in this hour of grief.#AfghanistanEarthquake
VC: @arabiandailys pic.twitter.com/99Y0vyuQbt— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) September 1, 2025
तालिबान सरकार ने तुरंत राहतकार्य आरंभ किया है । इसके अंतर्गत राजधानी काबूलसहित अन्य प्रांतों से राहतदल भेजे गए हैं । इस प्राकृतिक आपदा के संदर्भ में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान को सर्वाेपरि सहायता का आश्वासन दिया है ।
पिछले वर्ष भी आया था भूकंप
पिछले वर्ष अक्टूबर के महिने में अफगानिस्तान के पश्चिमी क्षेत्र में आए ६.३ तीव्रता के भूकंप में २ २ सहस्र से अधिक लोगों की मृत्यु हुई थी । बार-बार भूकंप की घटनाएं होने से अफगानिस्तान में नागरिकों की सुरक्षितता की समस्या पुनः सामने आई है ।
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
(और इनकी सुनिए…) ‘पाकिस्तान सिंधु जल संधि के विषय में प्रत्येक स्तर पर प्रयास करेगा !’ – Asim Munir