अमेरिकी राष्ट्रपति के व्यवसायिक सलाहकार पीटर नवारो का आक्षेप

वॉशिंगटन (अमेरिका) – भारत रूस का तेल क्रय कर रहा है, इसी कारण रूस को यूक्रेन के साथ का युद्ध चालू रखने के लिए आर्थिक सहायता मिल रही है, ऐसा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के व्यवसायिक सलाहकार पीटर नवारो ने एक लेख में कहा है । नवारो के लेख का शीर्षक ही ‘भारत की तेल शक्ति पुतिन की युद्ध मशीन को निधि दे रही है , इस प्रकार भारत प्रखर दोषी है । उन्होंने लिखा है कि भारत के आर्थिक समर्थन से ही रूस निरंतर यूक्रेन पर आक्रमण कर रहा है । इसी कारण अमेरिका और यूरोप के करदाताओं को यूक्रेन की रक्षा के लिए अरबों डॉलर क्रय करने पड रहे हैं ।
नवारो ने आगे लिखा कि भारत द्वारा रूस को आर्थिक सहयोग होने के कारण ही भारत पर अमेरिका ने अधिक आयात कर लगाया है । व्यापार में अडचन के कारण भारत स्वयं ही अमेरिकी निर्यात के दरवाजे बंद कर रहा है ।
( और इनकी सुनिए ) ‘भारत को रूस और चीन से निकटता समाप्त करनी चाहिए ।’
नवारो आगे लिखते हैं कि अमेरिका का रणनीतिक भागीदार बनने के लिए भारत को रूस और चीन से निकटता समाप्त करनी चाहिए । सम्पूर्ण लेख में नवारो ने भारत के लिए असंख्य सुझाव लिखे हैं । कुल मिलाकर भारत को बुरा दिखाने का दयनीय प्रयास नवारो ने लेख के माध्यम से किया है ।
संपादकीय भूमिकाभारत को यह भलीभांति ज्ञात है कि रूस-यूक्रेन युद्ध का केवल एक कारण है, अमेरिका को भारत के कृषि बाजार पर अपना अधिकार जमाना है । इसीलिए इस प्रकार भारत पर कितना भी दबाव डाला जाए तो भी भारत उसकी ओर ध्यान नहीं देगा यह अमेरिका को ध्यान में रहना चाहिए । |
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !