|

टोक्यो (जापान) – रूस में दुनिया का छठवां सबसे शक्तिशाली भूकंप भारतीय समयानुसार ३० जुलाई की तड़के ४:५४ बजे आया । यह भूकंप रूस के सुदूरवर्ती कामचटका प्रायद्वीप में आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर ८.८मापी गई । यह जानकारी अमेरिका की भूगर्भीय सर्वेक्षण संस्था ने दी। क्षेत्र के द्वीपों से लगभग २७०० लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है ।
🌍 #Tsunami Alerts Across Pacific!
🚨Massive M8.8 quake near Russia's Kamchatka; strongest since 2011, triggers tsunami warnings!
🌊 Waves hit Kuril Islands 🇷🇺 & Hokkaido 🇯🇵
🌧️ Flooding reported in Severo-Kurilsk
⚠️ Evacuation alerts for:
🔹 Hawaii
🔹 US West Coast (CA, AK)… pic.twitter.com/ox6QwGSt7T— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) July 30, 2025
‘रॉयटर्स’ के अनुसार, भूकंप के बाद आई सुनामी के कारण कामचटका में ४ मीटर तक, तो कुछ स्थानों में ५ मीटर तक ऊंची तरंगें (लहरें) उठीं । कई भवनों को हानि हुई । भूकंप का केंद्र धरती के अंदर १९.३ किलोमीटर नीचे था ।
जापान की सरकारी न्यूज एजेंसी ‘एनएचके’ के अनुसार, देश के पूर्वी तट के पास १ फुट ऊंची पहली सुनामी तरंगें (लहरें ) देखीं गईं । जापान ने लगभग २० सहस्त्र लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है । फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को भी हानि पंहुचने की संभावना बताई गई है । वहां परमाणु विस्फोट की आशंका के चलते संयंत्र को बंद कर दिया गया है ।
अमेरिका के हवाई द्वीप समूह और अलास्का में भी सुनामी की तरंगें (लहरें) पहुंची हैं। हवाई में ४ फुट ऊंची तरंगे (लहरें ) उठीं, और उनके १० फुट तक पहुंचने की आशंका की गई है । अमेरिका के पश्चिमी तट पर भी अलग-अलग स्थानों पर सुनामी की तरंगें (लहरें) टकरा सकती हैं । न्यूजीलैंड में भी सुनामी की चेतावनी दी गयी है । इस भूकंप से अभी तक कितनी हानि हुई है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है ।
(और इनकी सुनिए…) ‘मानवाधिकारों का उल्लंघन होने पर भारत की आलोचना करने से पीछे नहीं हटेंगे !’ – US Lawmakers
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य बंद किया गया, तो पूरे ईरान को नष्ट कर दिया जाएगा ! : Donald Trump
अमेरिका कितना भी दबाव डाले, फिर भी लेबनान से पीछे नहीं हटेंगे ! – इजराइल
पाकिस्तान की उपहासपूर्ण आलोचना – भारत का कठोर उत्तर
इजरायल वास्तविकता का भान रखे – अब अमेरिका ही उसका एकमात्र मित्र । – JD Vance
पंतप्रधान मोदी एक मजबूत व्यक्ति – Donald Trump