Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रा का प्रारंभ , प्रत्येक ५० मीटर पर २ सैनिक तैनात

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) – अमरनाथ यात्रा का प्रारंभ ३ जुलाई से हुआ है । ३८ दिनों की यह यात्रा ९ अगस्त तक चलेगी । इसके लिए अब तक ३ लाख ५८ सहस्र श्रद्धालुओं ने पंजीकरण किया है । पिछले वर्ष यह आंकड़ा ५ लाख ५८ सहस्र था । पहलगाम में हुए आतंकवादी आक्रमण के कारण इस वर्ष संख्या में कमी आई है, ऐसा कहा जा रहा है ।


इस यात्रा के पहलगाम और बालटाल ऐसे दो मार्ग हैं । इन दोनों मार्गों पर इस समय ५० सहस्र सैनिक तैनात हैं । श्रीनगर से बालटाल तक के ११० कि.मी. मार्ग पर प्रत्येक ५० मीटर पर २ सैनिक हैं । पिछले वर्ष प्रत्येक १०० मीटर पर सैनिक थे । इस मार्ग पर स्थानीय लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है ।

संपादकीय भूमिका

हिन्दुओं के देश में हिन्दुओं की धार्मिक यात्रा को वर्षों से सेना की सुरक्षा में करना पडता है। यह हिन्दुओं के लिए लज्जाजनक है। इस स्थिति को बदलने के लिए हिन्दू राष्ट्र की स्थापना करना आवश्यक है ।