कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) द्वारा बनाया गया चित्र, महाराजजी के एक भक्त ने बताया ।

मथुरा (उत्तर प्रदेश) — यहां के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराजजी का एक विवादास्पद चित्र हाल ही में प्रसारित हुआ है, जिसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के माध्यम से तैयार किया गया बताया जा रहा है । इस चित्र में संत प्रेमानंद महाराजजी को सोते हुए दिखाया गया है तथा पूज्य राधा रानीजी उनके पैर दबा रही हैं । साथ ही, भगवान श्रीकृष्ण को खिड़की से राधा रानी की ओर देखते हुए दिखाया गया है ।
इस चित्र के सामने आते ही भक्तों में आक्रोश की लहर दौड़ गई है । संत प्रेमानंद महाराजजी के एक भक्त ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध घटना प्रविष्ट कराई है । इस निंदनीय प्रसंग के आधार पर पुलिस ने घटना को संज्ञान में लिया है तथा संबंधित व्यक्ति को ढूढ़ने का प्रयास किया जा रहा है ।
📸 An AI-generated image showing Radha Rani serving Premanand Maharaj has gone viral — sparking outrage.
🙏 A devotee has filed a complaint.
But let’s be honest — when Hindu sentiments are hurt, a case is filed.
🔥 When it’s about Islam, the response is often life-threatening.… pic.twitter.com/VO9vWJY737
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 21, 2025
महाराजजी के भक्त गौतम चिलाना ने कहा, “हमारे लिए पूज्य राधा रानी तथा पूज्य गुरुदेव संत प्रेमानंद गोविंद शरण महाराजजी का ऐसा चित्र असहनीय है । इससे न केवल संत प्रेमानंद महाराजजी, अपितु अन्य संतों की भावनाएं भी आहत हुई हैं ।
संपादकीय भूमिकाहिन्दुओं के श्रद्धास्थानों का अपमान करने की अधिक से अधिक घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन अगर इस्लाम का अपमान किया जाए तो जान पर बन आती है — यह जानते हुए केवल हिन्दुओं की धार्मिक भावनाएं ही आहत की जाती हैं, तो इसमें आश्चर्य क्या ? |
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस