कर्णावती (अहमदाबाद) विमान दुर्घटना पर तुर्कीये का स्पष्टीकरण

अंकारा (तुर्कीये) – अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना के पीछे षड्यंत्र होने आरोप तुर्कीये की ‘तुर्की टेक्निक’ कंपनी पर लगाए जाने के पश्चात, तुर्कीये के सूचना विभाग ने इस पर स्पष्टीकरण दिया है । योगऋषि रामदेवबाबा ने भी इस विमान के रखरखाव में तुर्कीये की कंपनी के सम्मिलित होने की बात कहकर जांच की मांग की थी । इस पृष्ठभूमि में, तुर्कीये के सूचना विभाग ने कहा है कि “हमारे देश की कंपनी इस विमान का रखरखाव नहीं कर रही थी ।”
भारत-तुर्की संबंध बिगाडने का प्रयास !
‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सूचना विभाग ने कहा है कि एयर इंडिया एवं ‘तुर्कीये टेक्निक’ के मध्य समझौता केवल ‘B777’ विमानों के रखरखाव के लिए है, ‘बोइंग 787-8’ के लिए नहीं । तुर्कीये टेक्निक ने कभी भी दुर्घटनाग्रस्त विमान के रखरखाव का काम नहीं किया है । अब तक, तुर्कीये टेक्निक ने एयर इंडिया के किसी भी बोइंग 787-8 विमान की दोष रहित (मरम्मत) नहीं किया है । उन्होंने आगे कहा, “हम जानते है कि किस कंपनी ने उस विमान को अंतिम बार सेवा दी थी ; परंतु अनुचित वार्ता न फैले, इसलिए हम उस विषय में कुछ नहीं कह सकते । इस दुर्घटना के पीछे हमारी कंपनी के होने का दावा करना, जनता को भ्रमित करना एवं भारत-तुर्कीये संबंधों को बिगाडने का प्रयास है । हमारी संस्था ऐसे झूठे दावों पर दृष्टि रखेगी तथा तुर्कीये की छवि धुमिल करनेवालों पर आवश्यक कार्रवाई करेगी ।”
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !