ट्रम्प से विवाद के उपरांत एलन मस्क का दावा

वॉशिंगटन (अमेरिका) – अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प तथा अमेरिका के प्रसिद्ध उद्योगपति एलन मस्क के बीच मित्रता में तनाव उत्पन्न हो गया है । मस्क के ट्रम्प सरकार को सहायता देने वाले संगठन से त्यागपत्र देने के उपरांत उनके बीच विवाद उत्पन्न हो गया है । ‘यदि मैं न होता, तो डोनाल्ड ट्रम्प वर्ष २०२४ का राष्ट्रपति चुनाव हार जाते । डेमोक्रेट्स को प्रतिनिधि सभा में बहुमत मिल जाता । रिपब्लिकन पक्ष सीनेट में (संसद में) केवल ५१ अथवा ४९ मतों से आगे रहता; ऐसा दावा एलन मस्क ने किया है ।
मस्क ने इससे पूर्व भी ट्रम्प की आलोचना की थी, तब ट्रम्प बोले थे कि एलन मस्क एवं मेरे पूर्व में अच्छे संबंध थे; परंतु अब मुझे ज्ञात नहीं कि, हम एक साथ रह पाएंगे कि नहीं ? इलेक्ट्रिक-वाहनों पर कर (राजस्व) के निर्णय के उपरांत ‘टेस्ला’ के प्रमुख निराश हुए होंगे । मैं भी मस्क के विषय में बहुत निराश हूं । मैंने उन्हें बहुत सहायता की ।
मस्क की ट्रम्प को महत्वपूर्ण चेतावनी
एलन मस्क ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि, ‘अब बडा बम गिराने का समय आ गया है । डोनाल्ड ट्रम्प का नाम ‘एपस्टीन फाइल्स’ में आया है । इसीलिए वह सार्वजनिक नहीं किया गया । आपका (ट्रम्प का) दिन अच्छा हो । साथ ही यह पोस्ट भविष्य के लिए संभाल कर रखें’, ऐसी गंभीर चेतावनी भी उन्होंने दी है ।
क्या है ‘एपस्टीन फाइल्स’ ?
|

पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के ३ आतंकवादियों की संदिग्ध रूप से मौत
बांग्लादेश में पुनः हिन्दु देवी-देवताओं की मूर्तियों की तोडफोड ।
बांग्लादेश में धर्मांध मुसलमानों द्वारा एक ही हिन्दू परिवार के चार लोगों की हत्या ।
Germany Grooming Gangs : जर्मनी में भी यूके जैसी ‘ग्रूमिंग गैंग’!
Trump Threatens Iran : … तो ईरान का अस्तित्व ही समाप्त कर देंगे !
Trump To Visit India : ट्रम्प अगले वर्ष के आरंभ में भारत यात्रा पर आएंगे !