Indian Delegation In Malaysia : भारत के प्रतिनिधिमंडल के कार्यक्रम निरस्त करने की पाक की मांग मलेशिया ने अस्वीकार की

‘हम इस्लामी देश हैं। आप भारतीय प्रतिनिधिमंडल की न सुनें !’, ऐसी की थी मांग !


कुआलालंपुर (मलेशिया) – भारतीय सांसदों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों में जाकर पाक-प्रायोजित आतंकवाद एवं ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के विषय में भारत की भूमिका बता रहे हैं । भारत का एक प्रतिनिधिमंडल इस्लामी देश मलेशिया में भी जानेवाला था, तब पाकिस्तान ने उसमें बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया । ‘कश्मीर का विषय संयुक्त राष्ट्र में है। इसलिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सभी प्रस्तावित कार्यक्रम निरस्त किए जाएं’, ऐसी विनती पाकिस्तान ने मलेशिया से की; परंतु मलेशिया ने पाकिस्तान की विनती की अनदेखी की ।

‘हम इस्लामी देश हैं । आप भारतीय प्रतिनिधिमंडल की न सुनें । मलेशिया में उनके सभी कार्यक्रम निरस्त करें’, ऐसा पाकिस्तानी दूतावास ने मलेशिया की सरकार को बताया; परंतु सरकार ने उनकी कुछ नहीं सुनी । सरकार ने ९ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को सभी १० प्रस्तावित कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी ।

संपादकीय भूमिका

‘भारत-पाक के मध्य शांति एवं सौहार्द होना चाहिए’, ऐसे दिवास्वप्न के उपदेश के डोज पिलानेवाले भारत के महाभागों को अब इस पर क्या कहना है ? ‘पाकिस्तान भारत को इस्लाम के शत्रु की दृष्टि से ही देखता है’, यह इस उदाहरण से स्पष्ट होता है।