बेंगलुरु (कर्नाटक) – कांग्रेस के ही ज्येष्ठ नेता एवं प्रशासनिक सुधार आयोग के अध्यक्ष आर.वी. देशपांडे ने स्वातंत्र्यवीर सावरकर की जयंती पर ‘एक्स’ पर पोस्ट कर गौरवपूर्ण उद्गार निकालने के उपरांत २ घंटे में वह पोस्ट हटा दी । पोस्ट करने के उपरांत सामाजिक माध्यमों पर अनेकों ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ‘देशपांडे का शरीर भले ही कांग्रेस में हो, परंतु आत्मा भाजपा में है । ऐसी आत्माओं का कांग्रेस में प्रमाण बहुत अधिक है’, ऐसे वक्तव्य किए जाने के उपरांत उन्होंने पोस्ट हटा दी ।
१. पूर्व मंत्री श्री. आर.वी. देशपांडे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा था, ‘अपना संपूर्ण जीवन स्वातंत्र्य संग्राम के लिए अर्पित करनेवाले भारतमाता के क्रांतिकारी सुपुत्र विनायक दामोदर सावरकर को जयंती पर शतशः नमन । युवाओं में देशभक्ति की ज्वाला प्रज्वलित करनेवाले, स्वाभिमान एवं स्वतंत्रता का महत्त्व बतानेवाले ये एक अभूतपूर्व (पूर्व में न हुए) देशभक्त थे ।’
२. लोकसभा में विरोधी पक्ष नेता राहुल गांधी, कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या सहित अनेक कांग्रेस नेता निरंतर स्वातंत्र्यवीर सावरकर की आलोचना करते रहते हैं । ऐसी पृष्ठभूमि पर देशपांडे की पोस्ट चर्चा का विषय बन गई ।
संपादकीय भूमिकाकांग्रेस में भी सावरकर भक्त हैं; परंतु सत्ता का स्वार्थ, तत्त्वनिष्ठा के लिए संघर्ष करने की तैयारी न होना, निर्बल भूमिका आदि के कारण वे प्रखर देशभक्त का कांग्रेस द्वारा होनेवाला अपमान स्वीकार कर स्वयं की भी नैतिकता गंवा चुके हैं ! |
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस