सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने की असिम मुनीर की आलोचना

रियाध (सऊदी अरब) – जब असिम मुनीर को पाकिस्तान में फील्ड मार्शल (सेना में सर्वोच्च पद) बनाया गया, तब अमेरिका ने ‘आतंकवादी’ घोषित किया हुआ मोहम्मद एहसान इस फील्ड मार्शल के साथ में बैठा हुआ दिखाई देता है । इस फील्ड मार्शल से हस्तांदोलन करते समय के उसके छायाचित्र हैं । ये पाकिस्तान की आतंकवादी गतिविधियों में सहभाग के स्पष्ट प्रमाण हैं । ये आतंकवादी गुट वहां फलफूल रहे हैं । उन्हें वहां प्रशिक्षण दिया जा रहा है । भारत में अधिकाधिक हिन्दू-मुसलमान दंगे करवाना एवं भारत को अस्थिर करना, इतना ही उनका काम है, ऐसे शब्दों में ए.आई.एम.आई.एम. के (ऑल इंडिया मजलिसे-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के, अखिल भारतीय मुस्लिम एकता संघ के) सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने असिम मुनीर की करारी आलोचना की । पहलगाम स्थित आतंकवादी आक्रमण एवं ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी देने के लिए भारत का एक प्रतिनिधिमंडल यहां पहुंचा है । उसमें ओवैसी का समावेश है । वे भारतीय दूतावास के कार्यक्रम में बोल रहे थे ।
“इनका मकसद भारत में हिंदू-मुस्लिम दंगे भड़काना है।” रियाद, सऊदी अरब में बैरिस्टर @asadowaisi ने पाकिस्तान को बेनक़ाब करते हुए बताया कि वह किस तरह आतंकियों को समर्थन देता है। #AllPartyDelegation #SaudiArabia #AsaduddinOwaisi #owaisi #IndiaPakistanWar #AIMIM pic.twitter.com/TBwJ8rVtWO
— AIMIM (@aimim_national) May 29, 2025
ओवैसी ने आगे कहा कि, यदि पाकिस्तान ने इन आतंकवादी संगठनों को पालना बंद किया, तो दक्षिण एशिया में स्थिरता आ सकती है । इससे संपूर्ण प्रदेश में प्रगति एवं विकास को बढावा मिलेगा; परंतु दुर्भाग्यवश पाकिस्तान अभी भी आतंकवाद के मार्ग पर चल रहा है एवं भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है ।
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari