संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को पुनः फटकारा !

न्यूयॉर्क (अमेरिका) – जो देश नागरिक एवं आतंकवादी के मध्य भेद नहीं करता, उसे नागरिकों की सुरक्षा के विषय में बोलने का अधिकार नहीं, ऐसे शब्दों में भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाक को फटकारा । संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के राजदूत असीम इफ्तिखार अहमद ने कश्मीर का विषय उठाया था । साथ ही भारत एवं पाक के मध्य हाल ही में हुए संघर्ष के विषय में वक्तव्य किया था । उसके पश्चात भारत ने उसको प्रत्युत्तर दिया । संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने बताया कि, पाकिस्तानी सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के पश्चात भारत के सीमावर्ती ग्रामों पर गोलीबारी की । इससे सामान्य नागरिकों का बलिदान हुआ । साथ ही भारत में धार्मिक स्थलों को जानबूझकर लक्ष्य किया । पाकिस्तान की भारत में अब तक की आतंकवादी गतिविधियों में सामान्य नागरिक लक्ष्य बने; क्योंकि पाक का उद्देश्य हमारी समृद्धि, प्रगति पर आक्रमण करना है । पाकिस्तान आतंकवादियों का बचाव करने के लिए बार-बार सामान्य नागरिकों का ढाल जैसा उपयोग कर रहा है । ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मारे गए आतंकवादियों के अंतिम संस्कार में पाकिस्तान सेना के अधिकारी, पुलिस एवं वरिष्ठ सरकारी अधिकारी सम्मिलित हुए थे, उसका वीडियो सभी संसार ने देखा है ।
संपादकीय भूमिकागैंडे की खालवाले पाक पर शब्दों का कितना भी प्रहार करें, उस पर कोई परिणाम नहीं होता । ऐसे निर्लज्ज पाक को शस्त्रों की ही भाषा में कठोर उत्तर देते रहना आवश्यक है । इसी से उसका नाश करना चाहिए ! |
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan