
लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – पाकिस्तान के समर्थन में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने के आरोप में पुलिस ने मेरठ से जैद को बंदी बना लिया है । वह सिविल लाइन्स क्षेत्र में स्थित मयूर नामक नाई की दुकान पर काम करता है । ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के उपरांत उसने इंस्टाग्राम पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ तथा ‘पाकिस्तान सही है’ जैसे भडकाऊ एवं पाकिस्तान समर्थक पोस्ट किए थे ।
१. पाकिस्तान से कई लोगों ने जैद की पोस्ट का समर्थन किया । इस पोस्ट को लेकर स्थानीय हिन्दू समुदाय में भारी रोष था । जब स्थानीय पार्षद को इस पोस्ट के संदर्भ में पता चला तो उन्होंने पुलिस स्टेशन में परिवाद प्रविष्ट किया ।
२. प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जैद को बंदी बना लिया है ।
३. पाकिस्तान में भारत की कार्रवाई के पश्चात पुलिस द्वारा कई सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार दृष्टि (नजर) रखी जा रही है ।
४. पुलिस ने जनता से अनुरोध किया है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्रसारित करें तथा अनावश्यक अफवाहों एवं आपत्तिजनक सामग्री से दूर रहें ।
संपादकीय भूमिकाभारत के लिए केवल पाकिस्तान पर ‘स्ट्राइक’ करना ही पर्याप्त नहीं है, परंतु भारत में पाकिस्तान प्रेमियों पर ‘स्ट्राइक’ करना और उन्हें पाठ पढाने की आवश्यकता है ! |
इस्लामिक स्टेट की सहायता करने वाले राकिब अंसारी को ५ वर्ष के कारावास का दंड।
Telangana School Kalma Controversy : भाग्यनगर (तेलंगाना) में हिन्दू छात्र को गृहकार्य में ‘कलमा’ याद करने के लिए कहने वाली शिक्षिका को विद्यालय ने नौकरी से निकाला ।
Ayushman Bharat Yojana : ‘आयुष्मान भारत योजना’ के अंतर्गत १० लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने की संसदीय समिति की अनुशंसा
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
राजस्थान के कारागृह में आजीवन कारावास का दंड भुगत रहे २ बंदियों का २२ जुलाई को विवाह होगा
CM Dr. Mohan Yadav : प्रभु श्रीरामचंद्रजी ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी वही अपेक्षा !