
नई दिल्ली – पाकिस्तान को सिंधु जल समझौते के अंतर्गत दिया जाने वाला पानी रोकने के लिए भारत ने प्रयास प्रारंभ कर दिए हैं। इस संदर्भ में केंद्रीय जल आपूर्ति मंत्रालय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निवास स्थान पर एक बैठक आयोजित की थी। इस बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और केंद्रीय जल आपूर्ति मंत्री सी.आर. पाटिल भी उपस्थित थे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस पानी को तीन चरणों में रोका जाएगा; हालांकि ये तीन चरण कौन-कौन से हैं, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। इस संदर्भ में केंद्रीय जल आपूर्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि तीन प्रकार की रणनीतियाँ तैयार की जा रही हैं, जिनके माध्यम से पाकिस्तान को एक बूँद भी पानी नहीं मिलेगा।
हम कभी भी सिंधु जल समझौते के पक्ष में नहीं थे! – मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यदि जम्मू-कश्मीर के संदर्भ में विचार किया जाए, तो हम कभी भी सिंधु जल समझौते के पक्ष में नहीं थे। हमारे लोगों के लिए यह समझौता सबसे गलत था, ऐसा हमारा सदैव मत रहा है। यह कश्मीर के लिए हानिकारक है।
नागपुर में मानसिक तनाव के कारण ‘नीट’ परीक्षार्थी छात्रा ने की आत्महत्या
(और इनकी सुनिए …) ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ये सभी मूर्खतापूर्ण बातें – Abu Azmi
‘दारुल उलूम देवबंद’ आतंकियों का केंद्र होने से उसे ध्वस्त कीजिए – हिन्दू रक्षा दल की मांग
कोलकाता के सुरेंद्रनाथ महाविद्यालय के तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन के कार्यालय में मिली बडी धनराशि
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।