
प्रयागराज – मौनी अमावस्या के अमृतस्नान पर्व के उपलक्ष्य में हिन्दू जनजागृति समिति ने २९ जनवरी को हिन्दू राष्ट्र जागरण अभियान का आयोजन किया तथा कुंभ मेले में हिन्दू राष्ट्र का जयघोष किया । यह जुलूस सेक्टर १९ में मोरी मार्ग पर गंगा नदी के तट से मोरी-मुक्ति चौक तक निकाला गया । ‘भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा, जय श्री राम, जय श्री राम’, ‘हम भारत को महान बनाएंगे, हम इसे हिन्दू राष्ट्र बनाएंगे’ जैसे जयघोष किए गए । कुंभ मेले में आए सनातन संस्था के साधक तथा विविध संगठनों के धर्मप्रेमी भी इसमें सम्मिलित हुए । जुलूस में जब जयघोष किया जा रहा था तो आसपास के श्रद्धालु भी हिन्दू राष्ट्र का जयघोष कर रहे थे ।
इस अवसर पर ‘लाना होगा, लाना होगा, हिन्दू राष्ट्र लाना होगा’, ‘सभी संतों की यही पुकार, हिन्दू राष्ट्र सच्चा है’, ऐसे जयघोष भी किए गए । इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के मध्यप्रदेश एवं राजस्थान समन्वयक श्री. आनन्द जाखोटिया ने, ‘मां गंगा की पवित्रता को कैसे संरक्षित किया जाए और गंगा स्नान से आध्यात्मिक लाभ कैसे प्राप्त किया जाए ?’ इस बारे में जानकारी दी । महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के हिन्दू जनजागृति समिति के संयोजक श्री. सुनील घनवट ने इस अवसर पर जुलूस का उद्देश्य बताया ।
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
सात्त्विकता एवं संगठन ही राष्ट्र के उत्कर्ष की चाबी – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया