बंदूक का भय दिखाकर फोड दी दानपेटी

चंद्रपुर – यहां दाताळा मार्ग पर प्रसिद्ध श्री तिरुपति बालाजी मंदिर में ११ जनवरी की रात्रि लगभग १ बजे ७ बंदूकधारियों ने डकैती की । मंदिर के चौकीदार के हाथ-पांव बांधकर एवं उसे बंदूक का भय दिखाकर एक कक्ष में बंद कर दिया । दानपेटी फोडकर लाखों की राशि लूट ले गए । इस प्रकरण में १२ जनवरी को प्रातः अपराध प्रविष्ट किया गया है ।
१. लूटेरों ने मंदिर में प्रवेश करते ही सीसीटीवी कैमरे पर कपडा डाल दिया । इस कारण कोई भी चोर सीसीटीवी में दिख नहीं रहा । चौकीदार से ३ सहस्र रुपए, साथ ही वह किसी से संपर्क न करे; इसलिए भ्रमणभाष लेकर चोर भाग गए ।
२. दाताळा मार्ग पर ईरइ नदी के तटपर तिरुपति बालाजी का मंदिर है । ११ जनवरी की देर रात एक व्यक्ति मंदिर में आया । उसने मंदिर का पूर्णतः निरीक्षण किया । गर्भगृह की जांच कर वह चला गया ।
३. तदुपरांत मध्यरात्रि १ बजे ७ सशस्त्र लूटेरों ने मंदिर में प्रवेश किया । दानपेटी फोडने के उपरांत सभी सात लोगों ने तिरुपति बालाजी की मूर्ति वाले मंदिर के द्वार, साथ ही निकट के मंदिर के द्वार तोडने का प्रयास किया; परंतु उसका ताला न टूटने पर लूटेरे भाग गए ।
संपादकीय भूमिकाहिन्दुओं के मंदिर असुरक्षित ! |
उत्तराखंड में खलिस्तानी आतंकवादी को बंदी बनाया, बडा शस्त्रों का संग्रह पकडा
३ परिवाद प्रविष्ट होने के उपरांत भी अब तक परिवाद पंजीकृत नहीं !
Mathura Krishna Janmasthan Donation : मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान को मिलनेवाले दान की जांच हो !
NEET Exam Paper : भारतीय वायुसेना के विशेष हेलिकॉप्टर से ‘नीट’ की प्रश्नपत्रिकाएं अकोला पहुंचाई गईं !
(और इनकि सुनिए) “भाजपा द्वारा फैलाए गए जहर के कारण देश का बहुसंख्यक समाज विषैला हो गया है !” – Samajwadi Party MP Javed Ali
अब डॉक्टर की पर्ची के बिना कोई भी सिरप नहीं मिलेगा !