|
नागपुर, १९ दिसंबर (समाचार ) – विपक्ष ने विधानसभा चुनाव जीतने के लिए ‘वोट जिहाद’ का ऐलान किया । मालेगांव में कुछ लोगों के खातों में ११४ करोड रुपये जमा किये गय। सिराज मोहम्मद ने इस धन को १४ खातों में वर्गीकृत किया। विधानसभा चुनाव के लिए २१ राज्यों से २०१ खातों में पैसा भेजा गया । इस पैसे को १ सहस्त्र खातों में भेजा गया था। इसमें से ६०० करोड रुपये दुबई से आए थे। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने विधानसभा में गंभीर आरोप लगाया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में १०० करोड रुपये का उपयोग किया गया। १९ दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का उत्तर देते हुए फडणवीस ने उक्त आरोप लगाया।
देश के चुनावों में विदेशी शक्तियों के हस्तक्षेप के साक्ष्य संसद में सादर किये गये हैं। आतंकवाद निरोधी पथक द्वारा जांच जारी है । देवेन्द्र फडणवीस ने आवाहन किया कि विपक्ष को राष्ट्रविरोधी शक्तियों को बंदूक रखने के लिए अपने कंधे का उपयोग नहीं करना चाहिए।
कांग्रेस के ‘भारत जोडो अभियान’ में महाराष्ट्र के ४० नक्सली संगठनों की भागीदारी !
वर्ष २०२४ में कांग्रेस सरकार के शासनकाल में स्व. पाटिल जब गृह मंत्री थे तब महाराष्ट्र के ४८ नक्सली संगठनों के नाम केंद्र सरकार को भेजे गए थे। राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रारंभ किए गए ‘भारत जोडो अभियान’ में कुल १८० संगठनों ने सहभाग लिया। तत्कालीन गृह मंत्री आर.आर.पाटिल द्वारा केंद्र सरकार को भेजे गए नक्सली संगठनों में से ४० संगठनों ने ‘भारत जोडो अभियान’ में भाग लिया।
१९ फरवरी २०१४ को कांग्रेस सरकार के समय ७२ नक्सली संगठनों के नाम लोकसभा में सादर किये गये। इनमें ७ संगठन महाराष्ट्र के थे। इन सभी सात संगठनों ने ‘भारत जोडो अभियान’ में हिस्सा लिया। आर.आर. पाटिल गृह मंत्री थे, तब महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने ४० नक्सली संगठनों के नाम केंद्र सरकार को भेजे थे। इनमें से तेरह संगठनों ने ‘भारत जोडो अभियान’ में भाग लिया, इस प्रकार कांग्रेस और नक्सलियों के बीच एक गठजोड का पता चला, देवेंद्र फडणवीस ने सूचित किया।
उच्च न्यायालयों में निर्णय मराठी भाषा में देने की सूचना !
छत्रपति शिवाजी महाराज ने मराठी को प्रथम राजभाषा का सम्मान दिया था। भारत के संविधान के मानदंडों के अनुसार, मराठी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आधिकारिक भाषा का स्तर दिया गया । हम छत्रपति शिवराय के विचारों के उत्तराधिकारी हैं। शास्त्रीय भाषा का स्तर प्राप्त होने के कारण मराठी भाषा को देश के ४५० विश्वविद्यालयों में पढाया जा सकता है। हम मराठी भाषा को नये तरीके से सम्मिलित करने का प्रयास करेंगे। फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्च न्यायालयों को निर्देश दिया है कि न्यायालयों में मराठी का उपयोग किया जाना चाहिए।
१७ लाख नागरिक प्रतिदिन करेंगे मुंबई मेट्रो से यात्रा !
मुंबई ‘मेट्रो ३’ का काम अंतिम चरण में है। मेट्रो का पहला चरण यातायात के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स से सीप्स तक काम पूर्ण हो चुका है। वर्तमान में ६ लाख लोग नियमित तौर पर इससे यात्रा कर रहे हैं। कोलाबा तक मेट्रो २ मई २०२५ तक यातायात के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी। ‘मेट्रो २’ से प्रतिदिन दिन १.७ लाख नागरिक सफर करेंगे। राज्य में ३७४ कि.मी. का पथ जाल स्थापित किया जायेगा। अभी ७० किलोमीटर मेट्रो लाइन चालू है। फडनवीस ने कहा कि पुणे और नागपुर में भी मेट्रो का काम द्रुतगति से चल रहा है ।
सौर ऊर्जा परियोजना से राज्य को होगी १० सहस्त्र करोड रुपये की बचत !
महाराष्ट्र राज्य ने ‘सौर ऊर्जा २.४ ‘ परियोजना प्रारंभ की गई है। महाराष्ट्र सभी किसानों को सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली प्रदान करने वाला पहला राज्य होगा। इस परियोजना के माध्यम से किसानों के लिए १६ हजार मेगावाट सौर ऊर्जा निर्माण की जाएगी। यह बिजली वर्ष २०२६ तक निर्मित हो जाएगी। अभी सरकार ८ रुपये प्रति यूनिट बिजली क्रय करती है और किसानों को १.५ रुपये प्रति यूनिट बिजली देती है। शेष अनुदान सरकार द्वारा प्रदान किया जाती है। सौर ऊर्जा परियोजना किसानों को ३ रुपये प्रति यूनिट पर बिजली उपलब्ध कराएगी। इससे १० सहस्त्र करोड रुपये के अनुदान की बचत होगी, ”देवेंद्र फडणवीस ने कहा।

महिला सदस्यों की समिति द्वारा लैंगिक शोषण विरोधी कानूनों की समीक्षा की जाए । – CM Devendra Fadnavis
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
Jaish Female Terrorist : जयपुर (राजस्थान) में हिन्दू महिला ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के संपर्क में !
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।