इस्लामाबाद – इमरान खान का पक्ष ‘पाकिस्तान तेहरीक-ए-इन्साफ’ ने (‘पीटीआई’ने) अपना आंदोलन अस्थायी रूप से स्थगित किया है । ‘इमरान खान के समुपदेश से अगला निर्णय लिया जाएगा ।’, ‘पीटीआई’ने ऐसा कहा है। ‘पीटीआई’ने एक प्रसिद्धिपत्रक में कहा है कि सरकार नि:शस्त्र नागरिकों को निर्दयता से मारने के लिए सिद्ध है । इस्लामाबाद को कत्तलखाना बनाने से रोकने हेतु वे अपना शांतिपूर्ण आंदोलन अस्थायी रूप से स्थगित कर रहे हैं ।
गृहमंत्री मोहसीन नकवी ने पत्रकार परिषद में कहा कि इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी तथा खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे । उन्होंने आंदोलनकारियों को घर जाने को कहा था । बंदी बनाए जाने के भय से दोनों ही भाग गए । इमरान खान की मुक्तता के लिए २४ नवंबर से पाकिस्तान में प्रदर्शन आरंभ हो गए थे । ३ दिन तक चले इस आंदोलन में न्यूनतम ७ लोगों को जान गंवानी पडी । पाकिस्तान पुलिस ने ५०० से अधिक आंदोलनकारियों को बंदी बनाया है ।

Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !