कोलकाता में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे हैं !

कोलकाता (बंगाल) – के सरकारी चिकित्सालय में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर का शव मिला है। यह सामने आया है कि इस डॉक्टर के साथ बलात्कार कर उनकी नृशंस हत्या कर दी गई है। शव पर कई स्थान पर घाव के निशान पाए गए हैं। कोलकाता पुलिस ने हत्या का प्रकरण प्रविष्ट किया है तथा एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक व्यक्ति को बंदी भी बनाया गया है। इस हत्या के विरोध में चिकित्सा क्षेत्र के छात्र, भाजपा, कांग्रेस तथा साम्यवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चिकित्सालय के बाहर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृत महिला के माता-पिता से फोन पर बात की और दोषियों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
भाजपा आईटी शाखा के प्रमुख एवं बंगाल भाजपा के सह-प्रमुख अमित मालवीय ने ममता बनर्जी सरकार पर इस प्रकरण को दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “बंगाल कब तक महिलाओं पर होने वाले अपराधों की अनदेखी करता रहेगा?”
संपादकीय भूमिकाबलात्कारियों को जबतक बीच चौराहे पर फांसी नहीं दी जाती, तबतक इस विकृति पर नियंत्रण नहीं लाया जा सकता ! |
हर घर योद्धा अभियान के अंतर्गत झारखंड में स्वरक्षा प्रशिक्षण शिविर उत्साहवर्धक वातावरण में प्रशस्तिपत्रक वितरण के साथ संपन्न !
हरियाणा में सनातन संस्था द्वारा आयोजित निःशुल्क सनातन संस्कार प्रशिक्षण शिविर संपन्न
हरियाणा में हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा आत्मरक्षा तथा स्वरक्षा विषय पर व्याख्यान
हिन्दू जनजागृति समिति का झारखंड राज्य में हिन्दू राष्ट्र-जागृति संपर्क अभियान !
इरोड (तमिलनाडु) में ‘महासुदर्शन याग’ एवं ‘आयुष्य होम’ भावपूर्ण वातावरण में संपन्न !
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !