|

ढाका (बांग्लादेश) – बांग्लादेश के हिन्दू नरक-यातना भोग रहे हैं । यह सनातन प्रभात के प्रतिनिधियों ने प्रत्यक्ष वहां के हिन्दुओं के मुख से सुना । देश के कुछ भागों के हिन्दुओं से मोबाइल से संपर्क करने पर उन्होंने अपनी दयनीय स्थिति की जानकारी दी । एक हिन्दू अभियंता से बात होने के उपरांत उसने २ घंटे उपरांत पुनः संपर्क कर ‘सनातन प्रभात’ के प्रतिनिधि से दयापूर्ण विनती की कि “हमारी सुरक्षा के लिए प्रयत्न करें, अन्यथा २-३ वर्षों में बांग्लादेश से हमारा संपूर्ण नाश हो जाएगा।” आप प्रधानमंत्री मोदी और अन्य मंत्रियों को बताएं कि हमारी रक्षा के लिए कुछ तो करें ! भारत सरकार को हमारी स्थिति की कोई कल्पना ही नहीं !

१. हम पिछली ३ रातों से सोए नहीं !
एक गांव के हिन्दू से चर्चा करने पर उसने बताया कि हमारे गांव में हिंदुओं के केवल ५० घर हैं। हम २०० हिन्दू जैसे तैसे रह रहे हैं । हम पिछली ३ रातों से सोए नहीं । मुसलमान हमारे ऊपर कभी भी आक्रमण कर सकते हैं, ऐसी स्थिति है ।
२. हमें घर छोडकर बाहर जाने से मना किया गया है !
एक बडे शहर के प्रतिष्ठित हिन्दू से संपर्क करने पर उसने मोबाइल नहीं उठाया । उन्होंने संदेश के द्वारा सनातन प्रभात के प्रतिनिधि से संवाद किया । उन्होंने कहा कि, “हमें घर छोडकर बाहर जाने से मना किया है । मैं आपसे बात भी नहीं कर सकता।” यहां की स्थिति अत्यंत भयावह है ।
कुछ हिन्दुओं ने उनके नाम का उल्लेख न करने की विनती पर वहां की भयानक स्थिति के कुछ वीडियो और छायाचित्र भेजे हैं ।
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote
आदिवासी छात्रों को अंग्रेजी सिखाने के लिए करोडों रुपए का खर्च, परंतु छात्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित ।
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु