कितने भारतीय खिलाडियों ने इस हमले का विरोध किया है ?

न्यूयॉर्क – ९ जून को न्यूयॉर्क में भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे टी २० विश्व कप क्रिकेट मैच के दौरान जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले में ९ श्रद्धालुओं की मौत हो गई और ४१ लोग घायल हो गए थे । पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट प्रसारित कर के इस हमले की निंदा की । इसमें उन्होंने कहा,’ऑल आइज ऑन वैष्णो देवी’। (सभी की निगाहें वैष्णो देवी पर हैं ) पॅलेस्टाइन में राफा पर इजरायली हमले के विरोध में सोशल मीडिया पर ‘ऑल आइज ऑन राफा ‘( सबकी निगाहें राफा पर ) ये विषय सबसे ज्यादा चर्चा का रहा था । पिछले ५ दिनों में भारत में भी आम नागरिकों द्वारा सोशल मीडिया पर ‘सभी की निगाहें वैष्णव देवी पर ‘ संदेश प्रसारित किया गया है।
हसन अली का विवाह एक भारतीय लड़की सामिया से हुआ है। सामिया ने भी ‘सभी की निगाहें वैष्णव देवी पर ‘ ऐसी पोस्ट प्रसारित की है । जहां आतंकी हमले की निंदा करने के लिए सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी तेज गेंदबाज की सराहना की जा रही है, वहीं पाकिस्तान में कुछ लोगों ने उनके पोस्ट पर गुस्सा जताया है।
Exam Reforms Task Force : परीक्षाओं में सुधार के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उच्चस्तरीय कार्यबल का गठन ।
Nepal Hindu killed : नेपाल में मुसलमानों द्वारा हिन्दुओं पर आक्रमण : पुलिस की गोलीबारी में एक हिन्दू युवक की मृत्यु !
Nepal Indian Currency: नेपाल ने भारतीय मुद्रा पर लगी रोक (पाबंदी) हटाई ।
भारत ‘सेमीकंडक्टर’ बना रहा है, जबकि पाकिस्तान आत्मघाती आतंकवादियों का निर्माण कर रहा है ! – Defence Minister Rajnath Singh
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
India China Dispute : चीन ने भारत के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के क्षेत्रों में अवैध नियंत्रण स्थापित किया है ।