देश में प्रतिवर्ष सडक दुर्घटनाओं में डेढ लाख लोगों की मृत्यु होती है !
वर्ष २०१९ में देश में ४ लाख ४९ सहस्र सडक दुर्घटनाएं हुई थीं । इनमें से ३ लाख १९ सहस्र २८ घटनाएं शीघ्र गति से वाहन चलाने के कारण हुई हैं, ऐसी जानकारी केंद्रीय सडक परिवहन और महामार्ग राज्यमंत्री वी.के. सिंह ने राज्यसभा में लिखित उत्तर में दी ।