
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) – वर्तमान में केवल व्यक्तिगत साधना करना पर्याप्त नहीं है, अपितु समाज एवं धर्म पर हो रहे आक्रमण रोकने के लिए धर्मशक्ति को जागृत करना आवश्यक है । हिन्दुओं पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक अतिक्रमण कर तथा युवा पीढी को वैचारिक रूप से भ्रमित कर उन्हें उनके जडों से दूर ले जाने का षड्यंत्र चल रहा है । उसके कारण हमें राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा करने हेतु एकत्रित होकर हमारे गौरवशाली इतिहास एवं धर्मशास्त्र का वास्तविक अर्थ समझकर जागृति लानी होगी, तभी जाकर सभी समस्याओं का सामना करना संभव होगा, ऐसा उद्बोधन हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. रमेश शिंदे ने यहां के शारदानगर के एक विशेष कार्यक्रम में मार्गदर्शन करते हुए किया ।

इस अवसर पर श्री. शिंदे ने राष्ट्र एवं धर्म के सामने की चुनौतियों का विस्तार से विश्लेषण किया । उन्होंने ‘हलाल (इस्लाम के लिए वैध) जिहाद’ एवं ‘लव जिहाद’ की वास्तविकता, साथ ही ‘आदर्श रामराज्य’ अर्थात ही ‘सनातन राष्ट्र’ की आवश्यकता पर बल देकर सभी को संगठित होने की आवश्यकता विशद की । इस कार्यंक्रम में शारदानगर के पार्षद श्री. संजय सैनी, ‘सनातन संस्कार सेवा संघ’ के अध्यक्ष श्री. मुकेश तलवार सहित अनेक धर्मप्रेमी उपस्थित थे ।
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।
Muzaffarnagar Shocking Incident : चिकित्सकों ने ८ सहस्र रुपये लेकर अस्थि जोडी; परंतु शेष धनराशि न मिलने के कारण उसे पुनः तोडने का आरोप !
Islam Friendly Gym : केरल में ‘इस्लाम-फ्रेंडली’ व्यायामशाला को लेकर विवाद
पान मसाला, गुटखा एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों का डेढ करोड रुपये से अधिक मूल्य का भंडार हस्तगत
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’ होगा!