३१ मई को केरल में मानसून की बारिश की आगमन होने की संभावना !
नई देहली – भारतीय मौसम विभाग के अनुमान अनुसार, इस साल का मॉनसून (मानसून) ३१ मई को केरल मे पहुंचेगा। विभाग ने यह भी कहा कि ‘यह अनुमान ४ दिन तक आगे-पीछे हो सकता है।’ इसका मतलब है कि २८ मई से ३ जून के बीच कभी भी मानसून की बारिश का केरल में आगमन हो सकता है। वर्ष २०२४ में १०६ प्रतिशत यानि ८७ सेमी. बारिश हो सकती है। इसमें मानसून के ४ महीनों में ८६.६ सेमी. बारिश की संभावना है।
The meteorological department predicts a 106 per cent increase in rainfall this year!
Kerala is likely to face heavy monsoon on May 31st!
Photo Credits : ECMWF pic.twitter.com/Qonj8fytxu
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) May 16, 2024
१. अंदमान सागर और बंगाल की खाड़ी के द्वीपों पर इस साल सामान्य से २ दिन पहले यानी १९ मई को बारिश होने की संभावना है।
२. जलवायु दो प्रकार की होती है ‘अल नीनो’ और ‘ला नीना’। इस वर्ष ‘अल नीनो’ की स्थिति समाप्त हो चुकी है और ३-५ सप्ताह में ‘ला नीना’ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
३. ‘अल नीनो’ में समुद्र का तापमान ३ से ४ डिग्री तक बढ़ जाता है। इसका असर १० साल में दो बार होता है. यह ग्लोबल वार्मिंग का परिणाम है। इसके प्रभाव से अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में कम वर्षा तथा कम वर्षा वाले क्षेत्रों में अधिक वर्षा होती है।
४. वहीं, ला नीना के दौरान समुद्र का पानी तेजी से ठंडा होता है। यह दुनिया भर की जलवायु को प्रभावित करता है। आकाश में बादल छा जाते हैं और भारी वर्षा होती है।

CJP Party : कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा पांच सितारा होटल में नाच-गाने के साथ दावत !
जेन-जी (Gen-Z) को यदि कोई लोग ईमानदार लगते हैं, तो वे तुरंत उनसे प्रभावित हो जाते हैं !
Exam Reforms Task Force : परीक्षाओं में सुधार के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उच्चस्तरीय कार्यबल का गठन ।
शांतिपूर्ण पद्धतिसे आंदोलन करना नागरिकों का संवैधानिक मौलिक अधिकार है ! – Supreme Court
विपक्षियों के कोलाहल के कारण संसद में परीक्षा सुधार विधेयक पर चर्चा नहीं हो सकी !
E20 Janta Party : ‘कॉकरोच जनता दल’ के पश्चात् सामाजिक माध्यमों पर ‘ई २० जनता दल’ की स्थापना