
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) – श्रीरामलला की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा किए जाने के उपरांत २३ जनवरी से मंदिर सर्वसामान्य नागरिकों के लिए खोला गया है । अनुमान है कि यहां प्रतिदिन १ लाख भक्त दर्शन के लिए आयेंगे । अगले ६ महीनों में यह आंकडा २ करोड के ऊपर पहुंचेगा । इस कारण अयोध्या ,अमृतसर के स्वर्ण मंदिर तथा आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में आने वाले भक्तों की संख्या को पीछे छोडेगा । प्रतिवर्ष साढे तीन करोड लोग स्वर्ण मंदिर दर्शन के लिए आते हैं तथा ३ करोड लोग तिरुपति मंदिर दर्शन के लिए आते हैं । विश्व स्तर पर वेटिकन सिटी में प्रतिवर्ष लगभग ९० लाख लोग आते हैं तथा सऊदी अरब के मक्का में लगभग २ करोड लोग आते हैं ।
अयोध्या अगले १ वर्ष में विश्व के सबसे प्रमुख धार्मिक पर्यटन क्षेत्रों को पीछे कर देगा । इससे अयोध्या में रोजगार के नए अवसर निर्माण होंगे । श्रीराममंदिर के निर्माण के कारण अयोध्या एक बडा आर्थिक केंद्र बनेगा । उत्तर प्रदेश सरकार को श्रीराममंदिर के कारण वर्ष २०२५ में २५ सहस्र करोड रुपए की अतिरिक्त आय हो सकती है ।
भारत ‘सेमीकंडक्टर’ बना रहा है, जबकि पाकिस्तान आत्मघाती आतंकवादियों का निर्माण कर रहा है ! – Defence Minister Rajnath Singh
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
India China Dispute : चीन ने भारत के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के क्षेत्रों में अवैध नियंत्रण स्थापित किया है ।
बांग्लादेश में आत्मसमर्पण करते समय लज्जा नहीं आई क्या ? -Maulana Fazlur Rahman
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
फ्रांस में १५ वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगानेवाला विधेयक पारित