|

नई देहली – ‘बांग्ला देश नॅशनलिस्ट पार्टी’ (बी.एन्.पी.) और ‘जमात-ए-इस्लामी बांग्ला देश’ इन दलों के सत्ताकाल में भारत विरोधी गुटों को प्रोत्साहित किया गया था । हमारा दल (अवामी लीग) सत्ता में आने पर ऐसे गुटों पर कार्यवाही की गई । हमारे सत्ता में होनेतक हमारे देश में कभी भारत विरोधी कार्यवाहियां सहीं नहीं जाएगी, ऐसा वादा बांग्ला देश के गृहमंत्री असदुज्जमां खान ने किया । वे ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ से दूरभाष पर हुए वार्तालाप में बोल रहे थे । आनेवाले ७ जनवरी को बांगला देश में सार्वत्रिक चुनाव हो रहे हैं । इस पृष्ठभूमि पर यह वार्तालाप हुआ ।
१. असदुज्जमां खान ने आगे कहा कि बांग्ला देश का भारत के साथ विशेष संबंध है; क्योंकि बांग्ला देश की स्वतंत्रता के लिए भारत ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी । आगामी काल में दोनों देशों में अधिक शक्तिशाली संबंध होंगे ।
२. चीन के साथ रहे संबंधों के विषय में असदुज्जमां खान ने कहा कि बांग्ला देश में चीन द्वारा किए निवेश के कारण भारत को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है । भारत और बांग्ला देश के संबंधों की तुलना नहीं हो सकती । चीन हमारी ऊर्जा परियोजनाएं और मूलभूत सुविधाओं में निवेश कर रहा है । इससे हमारे भारत के साथ के संबंध प्रभावित नहीं होंगे । (चीन का प्रभाव बांग्ला देश पर न हो, ऐसा ही भारत को लगेगा ! – संपादक)
संपादकीय भूमिका
|
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !