श्रीराममंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम का भेजा गया निमंत्रण !

बैतूल (मध्यप्रदेश) – श्रीराममंदिर का निर्माण होने तक विवाह न करने का संकल्प लेनेवाले यहां के रवींद्र गुप्ता उपनाम भोजपाली बाबा को अयोध्या के श्रीराममंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए निमंत्रित किया गया है । ये बैतूल, मध्य प्रदेश के निवासी हैं । वर्ष १९९२ में बाबरी ढांचा टूटते समय भोजपाली बाबा अयोध्या में ही थे । इन्होंने २१ वर्ष की अवस्था में शपथ ली थी कि ‘अयोध्या में श्रीराममंदिर का निर्माण होने तक विवाह नहीं करूंगा ।’ घर के परिजनों ने उन्हें विवाह के लिए अनेक बार मनाने का प्रयास किया, पर वे नहीं माने । आज उनकी अवस्था ५२ वर्ष है । ये पिछले ३१ वर्षों से सनातन धर्म की रक्षा के लिए अनेक हिन्दू संगठनों से जुड़कर कार्य कर रहे हैं । अब भोजपाली बाबा ने विवाह न कर, शेष जीवन सनातन धर्म को समर्पित करने का निर्णय लिया है ।
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस