
वॉशिंग्टन (अमेरिका) – धार्मिक अल्पसंख्यकों के हित की रक्षा के लिए अमेरिका के सांसदों ने ‘कांग्रेसनल हिन्दू कौकस’ नामक गुट का गठन किया है । रिपब्लिकन पार्टी के सांसद पीटर एवं एलिस स्टेफानिम ने अमेरिका की संसद में यह घोषणा की । इस गुट में हिन्दुओं के प्रति सहानुभूति रखनेवाले सांसद होंगे ।
US: अमेरिकी संसद में अब हिंदुओं के हितों की रक्षा के लिए साथ आए सांसद, समूह बनाने का एलान, जानें क्या बोले#US #HinduCaucus #USCongresshttps://t.co/nXN5Pq3HQs
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) December 20, 2023
१. इस संदर्भ में प्रसारित एक निवेदन में कहा गया है कि हमारे देश की राजधानी में कांग्रेसनल हिन्दू कौकस की स्थापना हिन्दू-अमेरिकी समुदाय की आवाज को पहचानने एवं उसे वृद्धि करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है । हम हिन्दुओं की चिंता प्रस्तुत कर अमेरिका में उनके योगदान को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं । हम सदैव प्राथमिकता से उनकी बातें सुनेंगे । कांग्रेसनल हिन्दू कौकस का उद्देश्य हिन्दू-अमेरिकी समाज के मूल्यों को प्रधानता देना है ।
२. कांग्रेसनल हिन्दू कौकस भारत, नेपाल, श्रीलंका, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, भूटान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, युनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड्स आदि अनेक देशों के हिन्दुओं का प्रतिनिधित्व करता है । इसमें हिन्दुओं के साथ ही सिक्ख, जैन एवं बौद्ध धर्मी भी सम्मिलित हैं ।
३. सांसदों के मतानुसार ‘कांग्रेसनल हिन्दू कौकस’ मुक्त व्यापार, सीमित सरकार, आर्थिक अनुशासन, दृढ परिवारिक मूल्य एवं सत्तावादी शासन के विरुद्ध एक सशक्त नीति का प्रतिनिधित्व करता है । यह केवल अमेरिका के लिए नहीं, अपितु अनेक देशों के लिए है ।
संपादकीय भूमिकाक्या भारत के हिन्दू सांसदों ने देश के हिन्दुओं के लिए कभी ऐसा प्रयास किया है ? |
TMC Kolkata Mayor : कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के महापौर फिरहाद हकीम का त्यागपत्र (इस्तीफा) ।
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’ होगा!
अमेरिकी संसद में ईरान के विरुद्ध युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे