|

टोरंटो (कनाडा) – खालिस्तानियों द्वारा यहां भारतीय दूतावास के बाहर प्रदर्शन करते हुए भारतीय राष्ट्रध्वज का अनादर कर उसे जला दिया गया है । इस समय पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास नहीं किया । इस समय खालिस्तानियों ने कनाडा में स्थापित श्री हनुमानजी की सबसे ऊंची मूर्ति पर भी आपत्ति दर्शाई । कनाडा के ब्रैम्प्टन में श्री हनुमानजी की ५५ फुट ऊंची मूर्ति की स्थापना की गई है । २३ अप्रैल २०२४ को हनुमान जयंती के अवसर पर ब्रैम्प्टन द्वारा हिन्दू सभा मंदिर में अभिषेक के उपरांत औपचारिक रूप से मूर्ति की स्थापना की जाएगी ।
खालिस्तानियों ने इस समय भारतीय राष्ट्रध्वज भूमि पर रखकर उस पर जूते रखे । तदनंतर उन्होंने राष्ट्रध्वज जला दिया । इस समय वे खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के प्रकरण में भारतीय राजनैतिक अधिकारी संजय कुमार वर्मा को बंदी बनाने की मांग कर रहे थे । उन्होंने आरोप लगाते हुए प्रश्न उठाया है कि भारतीय हिन्दू कनाडा से एकनिष्ठ (ईमानदार)नहीं हैं, तो ऐसी स्थिति में क्या कनाडा में उनके आराध्य देवता हनुमानजी की मूर्ति स्थापित करने दें ?’ (भारत के साथ छल करनेवाले खालिस्तानियों का एकनिष्ठा (ईमानदारी) की बात करना हास्यास्पद है ! – संपादक)
संपादकीय भूमिकाकनाडा की ट्रुडो सरकार सिक्खों के सांसदों के समर्थन से सत्ता में आई है । यदि वे समर्थन न दें, तो सरकार गिर सकती है । इसीलिए सरकार खालिस्तानियों को समर्थन दे रही है । इस कारण कनाडा में खालिस्तानियों के समर्थन बिना पूर्ण बहुमत की सरकार आने से ही इस स्थिति में परिवर्तन होगा, यही वास्तविकता है । ऐसा भले ही हो, तब भी भारत को सदा कठोरता से ऐसी घटनाओं का विरोध करना आवश्यक है ! |
UP Conversion Racket : लखनऊ (उत्तर प्रदेश) – धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के ७ लोग गिरफ्तार !
भारत ‘सेमीकंडक्टर’ बना रहा है, जबकि पाकिस्तान आत्मघाती आतंकवादियों का निर्माण कर रहा है ! – Defence Minister Rajnath Singh
Malda Adinath Mandir : मालदा (बंगाल) का आदिनाथ मंदिर वापस पाने का हिन्दू संगठनों का प्रयास
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
India China Dispute : चीन ने भारत के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के क्षेत्रों में अवैध नियंत्रण स्थापित किया है ।
बांग्लादेश में आत्मसमर्पण करते समय लज्जा नहीं आई क्या ? -Maulana Fazlur Rahman