
इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – पाकिस्तान के भूतपूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि भारत, अफगानिस्तान एवं इरान जैसे देशों से संबंध सुधारने की आवश्यकता है । हमें चीन से सशक्त संबंध निर्माण करने हैं । वे पी.एम.एल.-एन. पार्टी की बैठक में ऐसा बोल रहे थे ।
(सौजन्य : WION)
नवाज शरीफ ने दावा करते हुए कहा, ‘पाकिस्तान सेना द्वारा कारगिल पर आक्रमण का विरोध करने के कारण वर्ष १९९९ में मुझे सत्ताच्युत किया गया था । मैंने कारगिल युद्ध के विषय में कहा था कि यह उचित नहीं है । तब तत्कालीन सेनाध्यक्ष जनरल परवेज मुशर्रफ ने मुझे पद से हटा दिया । तदनंतर मैंने जो कहा, वही सच प्रमाणित हुआ ।
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के विषय में शरीफ ने कहा कि इमरान खान की सरकार के समय में पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चरमरा गई । इमरान खान जैसे अनुभवहीन व्यक्ति को सत्ता क्यों दी गई ? मैं यही समझ नहीं पा रहा हूं ।’
संपादकीय भूमिकाभारत से संबंध सुधारने के लिए पाकिस्तान को क्या करना होगा, यह पाकिस्तान को ज्ञात है । ‘क्या पाकिस्तान जिहादी आतंकियों पर कार्रवाई करेगा ?’ ‘पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत को देगा ?’ ये ही मूल प्रश्न हैं ! |
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
India China Dispute : चीन ने भारत के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के क्षेत्रों में अवैध नियंत्रण स्थापित किया है ।
बांग्लादेश में आत्मसमर्पण करते समय लज्जा नहीं आई क्या ? -Maulana Fazlur Rahman
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
फ्रांस में १५ वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगानेवाला विधेयक पारित
अमेरिका ने भारत पर लगाया १० प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क