हत्या के समय अल्पवयस्क होने से कारागार नहीं भेजा जाएगा !

पेरिस (फ्रान्स) – मोहम्मद पैगंबर का कथित रूप से अनादर करने पर फ्रान्स में १६ अक्टूबर २०२० को सैमुअल पैटी नाम के शिक्षक का मुसलमान विद्यार्थी ने सिर काट दिया था । इस प्रकरण में न्यायालय ने ६ लोगों को दोषी ठहराया है; परंतु उन्हें कारागार नहीं भेजा जाएगा । क्योंकि, सैमुअल पैटी की हत्या के समय ये सभी आरोपी १४-१५ वर्ष के थे । फ्रान्स के ‘यूथ कोर्ट’ ने उन्हें १४ महीने से २ वर्ष तक केवल निलंबन का दंड दिया है । यह एक ऐसी कानूनी व्यवस्था है, जिसमें किसी व्यक्ति का अपराध सिद्ध होने पर उसे कारावास का दंड नहीं दिया जाता है; परंतु यदि वह आगे निर्धारित कालावधि में कोई दूसरा अपराध करेगा, तो उस अपराध के लिए कारावास का दंड दिया जा सकेगा । अर्थात, दोषी बार-बार अपराध करेगा तभी दंडित हो सकेगा ।
संपादकीय भूमिकाऐसा कानून होने पर धर्मांध लोग विद्यार्थियों से ही जिहादी कृत्य करवाएंगे और ये अपराधी दंड-मुक्त रह कर अगला अपराध करने के लिए तैयार रहेंगे ! |
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
Bangladesh Temple Attack : बांग्लादेश के प्राचीन श्री कालीमाता मंदिर पर धर्मांध मुसलमानों का आक्रमण ।
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण