|

लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – उत्तर प्रदेश पुलिस राज्य में २३ नवंबर से नियमों का उल्लंघन करने वाले धार्मिक स्थलों पर लगे भोपुओं पर कार्यवाही करने का अभियान चला रही है । अभी तक इस अभियान के अंतर्गत ३ सहस्र से अधिक भोंपू उतारे गए हैं तथा ७ सहस्र भोंपुओं की आवाज कम की गई है । साथ ही २ जिलों में अपराध भी प्रविष्ट किए गए हैं, तो कुछ स्थानों पर दंड लगाया गया है । सभी धर्म के धार्मिक स्थलों पर यह कार्यवाही की गई है; लेकिन इसमें मस्जिदों की संख्या सर्वाधिक होने की बात बताई जा रही है । यह अभियान २२ दिसंबर तक चलने वाला है । अभी तक ६१ सहस्र ३९९ धार्मिक स्थलों की जांच की गई है । भोर ५ से ७ ,इस कालावधि में यह जांच की जाती है । राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के उपरांत पुलिस ने यह अभियान चालू किया है ।
इस संबंध में उत्तर प्रदेश के विशेष पुलिस महासंचालक (कानून और सुव्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि,
१. प्रतिदिन ध्वनि प्रदूषण अल्प करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की संख्या मांगी जा रही है । अभी तक ३ सहस्र २३८ धार्मिक स्थलों पर से भोंपू हटाए गए हैं । ७ सहस्र २८८ भोंपुओं की आवाज नियमों के अनुसार नहीं थी, उसे न्यून किया गया है ।
२. प्रतापगढ और आगरा में दोनों स्थानों पर १-१ अपराध प्रविष्ट किया गया है । गौतमबुद्धनगर जिले में २१ लोगों से दंड वसूल किये गए । सर्वाधिक ६९८ भोंपू गोरखपुर से हटाए गए, तो बरेली में सर्वाधिक १ सहस्र ९७५ की आवाज कम की गई है ।
संपादकीय भूमिका
|
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस