
एडिनबर्ग (स्कॉटलैंड) – स्कॉटलैंड के पाकिस्तानी वंश के मुसलमान राष्ट्रप्रमुख हमजा यूसुफ ने कहा कि, (इजरायल द्वारा किया जा रहा) आक्रमण इस प्रकार चालू रहने नहीं दिया जा सकता । उन्होंने आगे कहा कि यदि ब्रिटेन सरकार इजरायल-गाजा युद्ध के कारण पलायन करनेवालों की सहायता करने की योजना बना रही हो, तो हम गाजा के शरणार्थियों का स्वागत करेंगे । हम गाजा के घायल नागरिकों पर स्कॉटिश चिकित्सालय में उपचार करेंगे । उनकी इस प्रतिक्रिया के संबंध में स्कॉटलैंड के नागरिकों ने यूसुफ की भूमिका के प्रति नाराजगी व्यक्त की है ।
Scotland’s First Minister Humza Yousaf calls for a worldwide refugee scheme for the displaced people of #Gaza
👉 Be it 2014-15 destruction of #Syria by the Islamic State or the ongoing Gaza-Israel conflict. No Muslim Nation entertains refugees from these war stricken countries,… pic.twitter.com/HjOjyLgBza
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) October 18, 2023
यूसुफ ने आगे कहा मेरे परिजन गाजा शहर में डॉक्टर हैं । वे मुझे वहां की परिस्थिति की जानकारी दे रहे हैं । वहां की भयावह स्थिति तथा नरसंहार देख रहे हैं ।
गाजा से पलायन किए हुए १० लाख लोगों की सहायता करने के लिए संसार को एक वैश्विक शरणार्थी कार्यक्रम प्रारंभ करना चाहिए । हमास के कृत्यों की निंदा करनी चाहिए तथा बंधक बनाए हुए इजरायली नागरिकों को भी मुक्त करना चाहिए ।
संपादकीय भूमिकावर्ष २०१४-१५ की अवधि में सीरिया में इस्लामिक स्टेट ने किया हुआ आक्रमण हो अथवा अब इजरायल-फिलीस्तीन का युद्ध हो । कोई भी इस्लामी देश शरणार्थी मुसलमानों का स्वागत करने हेतु उत्सुक नहीं होता । ईसाई राष्ट्र के मुसलमान राज्यकर्ता ऐसा आवाहन प्राथमिकता से करते हैं । यह भेद ध्यान में रखें ! |
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा