|

चेन्नई (तमिलनाडु ) – तमिलनाडु के नागपट्टिनम् तथा श्रीलंका के कांकेसंथुराई में नौका सेवा आरंभ की गई है । इस सेवा के अंतर्गत प्रति व्यक्ति ७ सहस्र ६७० रुपए किराया होगा । वर्ष १९८२ में उत्तर श्रीलंका में आरंभ हुए यादवी युद्ध के कारण दोनों देशों का सागरी परिवहन बंद हो गया था । वह अब इस नौका सेवा के माध्यम से पुनः आरंभ हुआ है ।
Ferry services between India and Sri Lanka will enhance connectivity, promote trade and reinforce the longstanding bonds between our nations. https://t.co/VH6O0Bc4sa
— Narendra Modi (@narendramodi) October 14, 2023
इसके अनावरण समारोह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित थे । उस समय प्रधानमंत्री ने कहा कि, यह नौका सेवा भारत-श्रीलंका संबंधों को अधिक दृढ बनाने का एक महत्त्वपूर्ण कदम है । भारत एवं श्रीलंका के बीच संस्कृति, वाणिज्य एवं सभ्यता का एक समान इतिहास है । हम भारत एवं श्रीलंका के बीच राजनीतिक एवं आर्थिक संबंध नए रूप में आरंभ कर रहे हैं । इस नौका सेवा के माध्यम से सर्व ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंध पुनः जीवित होंगे ।
उस समय श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि, ‘उत्तर श्रीलंका में हुए यादवी युद्ध के कारण दोनों देशों का परिवहन खंडित हो गया था; किंतु अब इस नौका सेवा के कारण उसे पुनः गति प्राप्त होगी ।
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
(और इनकी सुनिए…) ‘प्रधानमंत्री ने प्रश्नपत्र लीक का उत्तरदायित्व निश्चित ही नहीं किया !’ – कांग्रेस
फ्रांस में १५ वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगानेवाला विधेयक पारित
अमेरिका ने भारत पर लगाया १० प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क
Bangladesh Foreign Affairs Minister : (और इनकी सुनिए) “विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र भारत अपने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देगा, ऐसी आशा है ।”
शिक्षा सचिव का स्थानांतरण– पेपर लीक की घटनाएं रोकने हेतु नया कानून भी बनाएंगे ।