
सियालकोट (पाकिस्तान) – भारत के पठानकोट में वायुसेना स्टेशन पर वर्ष २०१६ में हुए जिहादी आतंकवादी आक्रमण का मुख्य सूत्रधार शाहिद लतीफ की कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां मारकर हत्या की । यहां मस्जिद के बाहर यह हत्या की गई । वह राष्ट्रीय जांच यंत्रणा की मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की सूची में था । पठानकोट के आक्रमण में भारत के ७ सैनिक भी वीरगति को प्राप्त हुए थे । जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी संगठन ने यह आक्रमण किया था । यहां ३६ घंटे मुठभेड चल रही थी । आरोप है कि वर्ष १९९९ के इंडियन एअरलाईन्स के विमान का अपहरण करनेवाले आतंकवादियों में लतीफ भी सम्मिलित था ।
वर्तमान कांग्रेस सरकार ने लतीफ को ‘सद्भावना’ अंतर्गत पाकिस्तान को सौंपा था !
शाहिद सियालकोट में जैश-ए-मोहम्मद का बडा कमांडर था । उसको भारत ने बंदी बनाने के उपरांत दंड दिया था । वर्ष २०१० में सजा पूर्ण होने पर भारत ने उसे पाकिस्तान को ‘सद्भावना’ के अंतर्गत सौंप दिया था । पाकिस्तान जाने के उपरांत उसने पुन: भारत में आतंकवादी कार्रवाई आरंभ की थी ।
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
India China Dispute : चीन ने भारत के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के क्षेत्रों में अवैध नियंत्रण स्थापित किया है ।
NEET Paper Leak : आपकी वजह से देश की अपकीर्ति (बदनामी) हुई, करोडों रुपयों का नुकसान हुआ !
बांग्लादेश में आत्मसमर्पण करते समय लज्जा नहीं आई क्या ? -Maulana Fazlur Rahman
फ्रांस में १५ वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगानेवाला विधेयक पारित
अमेरिका ने भारत पर लगाया १० प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क